विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की जमानत पर अब किरण बेदी ने उठाए सवाल

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 09 May 2015 12:46 PM (IST)

सलमान खान के हिट एंड रन मामले में हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सलमान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। किरण ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के हिट एंड रन मामले में हर तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सलमान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

'सलमान मुस्लिम हैं, इसलिए मिली जमानत'

किरण ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सलमान के मामले से साफ हो गया है कि अगर आप वीआईपी, अमीर या कोई सेलेब्रिटी हैं तो जेल जाने से आसानी से बच सकते हैं।

उन्होंने लिखा, 'सलमान के मामले से आम धारणा बदल गई, अगर आप वीआईपी/सेलेब्रिटी/अमीर हैं और अगर अच्छी से अच्छी कानूनी मदद ले सकते हैं तो आप जेल जाने से बच सकते हैं।'

जमानत मिलने के बाद सलमान ने कहा, 'मेहरबानी शुक्रिया'

किरण बेदी ने आगे ट्वीट किया, 'सलमान के केस से साफ हो जाता है कि कानून फैसले में तेजी चाहता है। तो फिर वो सिस्टम को सुधारने के लिए काम क्यों नहीं करते? वो सब जानते हैं।'

शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी थी। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जून को होगी।

सलमान खान के बुरे वक्त में कट्रीना कैफ ने क्यों नहीं दिया साथ?