विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान का गाया ये गाना हुआ हिट, 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 19 Aug 2015 11:48 AM (IST)

सलमान खान ने एक बार फिर अपनी आवाज से फैंस का दिल जीत लिया है। तभी तो उनके द्वारा गाया गया नया गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' को यू-ट्यूब पर 50 लाख से अधिक बार देख लिया गया है। यह उनकी अगली प्रोडक्‍शन फिल्‍म 'हीरो' का गाना है, जो बॉलीवुड

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने एक बार फिर अपनी आवाज से फैंस का दिल जीत लिया है। तभी तो उनके द्वारा गाया गया नया गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' को यू-ट्यूब पर 50 लाख से अधिक बार देख लिया गया है। यह उनकी अगली प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' का गाना है, जो बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी पर फिल्माया गया है और फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

जॉन की 'फोर्स 2' में भी ये एक्टर बनेगा विलेन

वैसे यह गाना सिर्फ ऑनलाइन ऑडियन्स को ही नहीं भा रहा है, बल्कि सभी ऑफलाइन सॉन्ग चार्ट्स में भी टॉप पर है। सलमान खान के साथ सुभाष घई भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। खैर, इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है।

रणबीर की यह लत छुड़वाने आॅस्ट्रिया ले गई थीं कट्रीना

फिल्म 'हीरो' को लेकर सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी भी काफी उत्साहित हैं और साथ में नर्वस भी। आखिरकार दोनों के करियर की पहली फिल्म जो है। आपको बता दें कि सूरज जहां आदित्य पंचोली के बेटे हैं तो वहीं आथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं। ऐसे में उनके फैंस को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं।