विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' का हो रहा बेसब्री से इंतजार

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 13 Jun 2015 09:16 AM (IST)

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की अगली फिल्म है 'बजरंगी भाईजान'। इसे लेकर केवल चर्चा ही नहीं चल रही है, बल्कि सलमान के फैंस को इंतजार भी है। कारण कि फैंस के हिसाब से सलमान को केस से राहत मिलने के बाद यह पहली फिल्म होगी जो दर्शकों के बीच

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की अगली फिल्म है 'बजरंगी भाईजान'। इसे लेकर केवल चर्चा ही नहीं चल रही है, बल्कि सलमान के फैंस को इंतजार भी है। कारण कि फैंस के हिसाब से सलमान को केस से राहत मिलने के बाद यह पहली फिल्म होगी जो दर्शकों के बीच होगी।

अक्षय कुमार ने खुलेआम करण जौहर का उड़ाया मजाक

फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। प्रोडक्शन सलमान खान और रॉकलाइन व्यंकटेश का है। फिल्म में सलमान के साथ ही करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।

नीरजा भनोट की मां बनीं शबाना आजमी का फर्स्ट लुक आया सामने

'बजरंगी भाईजान' का पिछले दिनों ट्रेलर और फिर एक गाना 'सेल्फी ले ले रे...' जारी किया गया। फिल्म का ट्रेलर देख अभिषेक बच्चन और करीना कपूर की 'रिफ्यूजी' याद आ गई। 'बजरंगी भाईजान' में सलमान एक बच्ची को सरहद पार पहुंचाते नजर आ रहे हैं। 'रिफ्यूजी' में भी अभिषेक लोगों को सरहद पार पहुंचाते हैं।

आमिर खान को जैकी चैन से मिला चाइनीज गिफ्ट

करीना और सलमान इसके पहले फिल्म 'बॉडीगार्ड' में साथ नजर आए थे, वहीं नवाजुद्दीन इसके पहले फिल्म 'किक' में नजर आए थे। फिल्म नवंबर 2014 में शुरू हुई थी। संभावना है कि फिल्म 16 जुलाई 2015 को रिलीज होगी।