विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की बहन बनेगी सुखराम की पौत्रवधु

By Sachin kEdited By:
Updated: Wed, 08 Oct 2014 09:11 AM (IST)

बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की बहन हिमाचल की बहू बनेगी। आगामी 17 नवंबर को अर्पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते व प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, मंडी। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की बहन हिमाचल की बहू बनेगी। आगामी 17 नवंबर को अर्पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते व प्रदेश के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी। दोनों की सगाई पिछले दिनों हैदराबाद में हो चुकी है।

इस हाईप्रोफाइल शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आयुष व अर्पिता के बीच काफी समय से दोस्ती थी, जो अब रिश्ते में बदल रही है। सगाई की तरह ही आयुष व अर्पिता की शादी हैदराबाद में सलमान खान के फार्म हाउस में होगी। समारोह तीन दिन चलेगा।

शादी के लिए दोनों तरफ से खास रिश्तेदार व दोस्त ही शामिल होंगे। इस मौके पर बॉलीवुड व राजनीति की नामी हस्तियां वर-वधु को आशीर्वाद देंगी। आयुष शर्मा पिछले कई सालों से मुंबई में रह रहे हैं। वह वहां मॉडलिंग करते हैं। अर्पिता को खान परिवार ने गोद लिया था।

पढ़ें: सलमान ने दिया ये ऑफर

पढ़ें: बहन को शादी पर ये कीमती तोहफा देंगे सलमान