विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सलमान-सोहेल साथ आए, तो सेट पर जल उठी यादों की 'ट्यूबलाइट'

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Sun, 04 Jun 2017 12:49 PM (IST)

इस फ़िल्म के दौरान अपने बचपन के दौर को काफी जिया। वह एक दूसरे से बचपन की कई यादें शेयर करते लगे थे।

Exclusive: सलमान-सोहेल साथ आए, तो सेट पर जल उठी यादों की 'ट्यूबलाइट'
Exclusive: सलमान-सोहेल साथ आए, तो सेट पर जल उठी यादों की 'ट्यूबलाइट'

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान लगातार यह बात दोहरा रहे हैं कि उनके लिए 'ट्यूबलाइट' फ़िल्म आसान नहीं थी, क्योंकि इस फ़िल्म में उनके कई इमोशनल सीन तो हैं ही, साथ ही इस उम्र में ख़ुद में उन्हें बचपना ला पाना काफी कठिन था, लेकिन सोहेल ने उनकी इसमें काफी मदद की।

'ट्यूबलाइट' में सलमान का किरदार उम्र के हिसाब से तो मैच्योर है, मगर स्वभाव से वो भोला-भाला और मासूम-सा दिखने वाला है। इस किरदार को निभाने के लिए सलमान को बचपन में लौटने की ज़रूरत थी, जिसमें उनकी सोहेल ख़ान ने काफी मदद की।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान ने सोहेल के साथ ऑफ स्क्रीन भी खूब एन्जॉय किया। सेट पर मौजूद सूत्र ने बताया कि सलमान और सोहेल ने इस फ़िल्म के दौरान अपने बचपन के दौर को काफी जिया। वह एक दूसरे से बचपन की कई यादें शेयर करते लगे थे। शुरुआत सलमान ने ही की थी। सलमान ने स्कूल के दिनों की यादों को ताज़ा किया। यही नहीं उन्होंने सोहेल के साथ अपने स्कूल के सीनयर जूनियर सभी को याद किया। सोहेल से सलमान ने पूरा ब्यौरा लिया कि इस वक़्त कौन कहां है।

यह भी पढ़ें: दगंल गर्ल फातिमा ने आमिर ख़ान के लिए ठुकरा दी इस एक्टर की फ़िल्म

कई लोगों की याद तो जब सोहेल ने दिलाई तो सलमान को याद आया कि हां वह हमारे साथ पढ़ा करते थे। सलमान ने इससे दौरान बचपन की शैतानियों को भी याद किया। सलमान ने हाल ही में यह बात स्वीकार की है कि उनके घर के बच्चों को कुछ शरारत करते देखते हैं तो उन्हें अपना बचपन याद आता है, जैसे सलमान भी बचपन में हमेशा अपनी पैंट की ज़िप लगाना भूल जाते थे। सलमान की फ़िल्म ईद के मौक़े पर रिलीज़ होगी।