विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को अपने और जैकलीन के लिंक अप की खबर नहीं है?

By rohit guptaEdited By:
Updated: Thu, 15 Jan 2015 08:30 AM (IST)

जैकलीन फर्नांडीस और उनके 'किक' के को-स्टार सलमान खान की नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा हुई थी और बेशक ये खबरें सुर्खियों में भी रही थी। लेकिन जैकलीन का कहना है कि सलमान को इसकी जानकारी नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीस और उनके 'किक' के को-स्टार सलमान खान की नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा हुई थी और बेशक ये खबरें सुर्खियों में भी रही थी। लेकिन जैकलीन का कहना है कि सलमान को इसकी जानकारी नहीं है।

इस नेता ने सलमान को कहा 'विश्वासघाती'

जैकलीन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सलमान जानते हैं कि मीडिया उन दोनों को लिंक अप कर रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि मीडिया के बारे में जानने के बाद सितारे इस बात की परवाह नहीं करते कि उनका नाम किससे जोड़ा जा रहा है। खासतौर पर तब, जब आपका नाम किसी ऐसे इंसान के साथ जोड़ा जा रहा हो जिसके साथ आपके रिश्ते बेहद अच्छे हैं और आप नहीं चाहते कि अफवाहों का असर आपकी दोस्ती पर पड़े।

काला हिरण मामलाः सलमान को झटका, सजा पर रोक से इंकार

जैकलीन ने तो ये तक कह डाला कि फिल्म जगत मीडिया की तरफ से किए जाने वाले लिंक अप को गंभीरता से नहीं लेता। पूर्व मिस श्रीलंका ने कहा कि वो सिंगल हैं लेकिन अभी किसी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती।

खैर ये तो वक्त ही बताएगा जैकलीन कि आपको मीडिया की खबरों से फर्क पड़ता है या नहीं।

शाहिद और प्रियंका ने जीता स्क्रीन अवार्ड