विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान से अपने रिश्ते पर पहली बार बोली कट्रीना

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 14 Mar 2015 03:25 PM (IST)

लीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार के कॉन्क्लेव में गईं थी, जहां उन्होंने कहा कि अगर सलमान खान नहीं होते तो उन्हें अपने करियर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता और शायद आज वो इस मुकाम तक नहीं होती। एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान के साथ अपने रिश्तों

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार के कॉन्क्लेव में गईं थी, जहां उन्होंने कहा कि अगर सलमान खान नहीं होते तो उन्हें अपने करियर में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता और शायद आज वो इस मुकाम तक नहीं होती।

इस फिल्म में रणबीर ने सात बार चूमा है अनुष्का को!

एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान के साथ अपने रिश्तों को लेकर हमेशा चुप रहने वाली कट्रीना ने कहा कि सलमान हमेशा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेंगे। एक्ट्रेस ने कहा, 'हमारे रिश्ते को लेकर कई परिभाषाएं दी जाती हैं। मैं उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई लेबल नहीं देती। सलमान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहे हैं और उनका परिवार और बहने भी। आज भी हम अच्छे दोस्त हैं। वो एक शानदार इंसान हैं। वो बेहद अनोखे हैं, उनके जैसे लोग नहीं मिलते। वो हमेशा मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेंगे। आप जब भी उनके पास जाएं, तो बात करने से घबराएं नहीं। वो बहुत अच्छी तरह बात करते हैं, फिर चाहे वो फैन हो या कोई और, वो बहुत अच्छी तरह बात करते हैं।'

रिया सेन ने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से छोड़ी फिल्म!

कट्रीना ने 2003 में 17 साल की उम्र में फिल्म 'बूम' से बॉलीवुड में एंट्री की थी, जो चल नहीं सकी। सलमान ने ही बॉलीवुड में पैर जमाने में कट्रीना की मदद की थी।

कट्रीना ने सलमान के अलावा अपनी जिंदगी, परिवार, करियर और बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें लेकर अक्सर अफवाहें इसलिए फैलाई जाती हैं क्योंकि वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करना पसंद नहीं करती।

तनुज से डेटिंग की खबरों पर अक्षरा हासन ने दी सफाई