विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..और गुस्से से लाल हो गए सलमान खान!

By Edited By:
Updated: Mon, 07 Apr 2014 12:58 PM (IST)

बॉलीवुड दबंग खान के गुस्से से अच्छी तरह से वाकिफ है। हाल में एक बार फिर सलमान का गुस्से वाला रूप देखने को मिला। पिछले हफ्ते सलमान खान सुभाष घई के छात्रों पर जमकर बरसे।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड दबंग खान के गुस्से से अच्छी तरह से वाकिफ है। हाल में एक बार फिर सलमान का गुस्से वाला रूप देखने को मिला। पिछले हफ्ते सलमान खान सुभाष घई के छात्रों पर जमकर बरसे।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि सलमान खान पिछले हफ्ते सुभाष घई से मिलने के लिए उनकी एक्टिंग स्कूल विस्लिंग वुड्स गए। सलमान और घई एक गलियारे से गुजर रहे थे। सामने कुछ स्टूडेंट्स बैठे थे। घई को देखने के बावजूद उन स्टूडेंट्स ना तो घई से नमस्ते या हैलो जैसा शब्द कहा और ना ही उनके सम्मान में खड़े हुए। यह देखते ही दबंग खान आग-बबूला हो गए।

सलमान ने उन छात्रों से कहा, 'आज भी जब सुभाष जी मेरे सामने से जाते हैं तो मैं उठकर खड़ा हो जाता हूं। जब वे आपके पास से जा रहे थे तो आप लोग उठकर खड़े क्यों नहीं हुए।' इसके बाद स्टूडेंट्स के माफी मांगने पर भी उन्होंने माफ नहीं किया। सल्लू ने कहा, 'आप लोग यहां आज बैठकर चाय पी रहे हैं, लेकिन अगर इस बड़े लोगों को सम्मान नहीं करेंगे तो इंडस्ट्री में आपको चाय भी नसीब नहीं होगी।'

सुभाष घई ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सलमान खान को इन चीजों पर बहुत गुस्सा आता है। वे उनके बहुत करीब हैं। उन्होंने बताया कि वे अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके माता-पिता ने बड़ों का सम्मान करना सिखाया है।

पढ़ें : सलीम खान हुए मोदी के मुरीद

पढ़ें : जब गुस्से से लाल हुए सलमान