विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस टीवी शो में जलवा दिखाएगा खान परिवार

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 23 Dec 2014 08:31 AM (IST)

जी हां, बहुत जल्द ही एक ही टीवी शो में सलमान, सोहेल और अरबाज खान को एक्टिंग करते हुए देखा जा सकेगा और साथ में उनके पिता सलीम खान भी नजर आएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। जी हां, बहुत जल्द ही एक ही टीवी शो में सलमान, सोहेल और अरबाज खान को एक्टिंग करते हुए देखा जा सकेगा और साथ में उनके पिता सलीम खान भी नजर आएंगे।

पढ़ें: सलमान ने बहन की शादी में अपनी गर्लफ्रेंड से सबको मिलवाया

खबर है कि कंगना रनौत स्टारर फिल्म क्वीन बनाने वाले विकास बहल एक टीवी सीरीज बना रहे हैं, जिसकी कहानी एक फिल्मी फैमिली के इर्द-गिर्द घूमेगी। सोहेल खान इस शो से फुल टाइम एक्टर के तौर पर जुड़ेंगे, जबकि सलमान, अरबाज और उनके पिता सलीम खान छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पढ़ें: सलमान को कट्रीना से मांगनी पड़ी माफी

सूत्रों के मुताबिक विकास बहल ने इस शो के लिए सोहेल से बात की थी और सोहेल ने इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दे दी। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में सोहेल खान ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी। उन्होंने कहा, 'विकास मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। उसने मुझसे टीवी शो करने के लिए कहा था और मैंने उसे हां कह दिया। वो कॉन्सेप्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। अगले साले फरवरी में सारी बातें साफ हो जाएंगी।'

देखें: सलमान, सोहेल और अरबाज की इस फोटो ने फेसबुक पर मचाया तहलका

बताया जा रहा है कि फरवरी, 2015 से इस शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिलहाल बहल शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अपनी आने वाली फिल्म शानदार के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी हैं।

पढ़ें: 18 नवंबर को होनी वाली थी सलमान की शादी