विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान से नाराज हुईं उनकी एक और एक्स गर्लफ्रेंड

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 04 Dec 2014 07:55 AM (IST)

सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में कट्रीना कैफ का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगी थी। ये खबरें अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि एक और अभिनेत्री के सलमान से खफा होने की जानकारी मिली है। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सलमान की ही एक्स

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की शादी में कट्रीना कैफ का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगी थी। ये खबरें अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि एक और अभिनेत्री के सलमान से खफा होने की जानकारी मिली है। ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि सलमान की ही एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी हैं।

एक अखबार के मुताबिक, संगीता सलमान से इसलिए नाराज हैं क्योंकि उन्हें अर्पिता की शादी में हैदराबाद आने का न्योता नहीं दिया गया था। अर्पिता की शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुई थी।

खबरों की मानें तो संगीता ने शादी की शॉपिंग में काफी मदद की थी और उन्हें ही शादी में नहीं बुलाया गया था। इस बात का उन्हें काफी बुरा लगा। हालांकि वो मुंबई में हुए अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची थी। सुनने में आया है कि सलमान की मां और बहन की करीबी संगीता इस बात से बेहद खफा हैं कि उन्हें शादी में मेहमानों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।

ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान संगीता से भी माफी मांगते हैं।

पढ़ेंः सलमान ने कट्रीना से मांगी माफी?

पढ़ेंः सलमान को आया गुस्सा और रोने लगी सोनाक्षी!