विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टिशन पर आएगी एक और फिल्म, श्रीदेवी-संजय दत्त फिर साथ साथ

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 11 Jul 2017 03:57 PM (IST)

बताया जाता है कि करण जौहर के पिता यश जौहर की हमेशा से ही ये इच्छा थी कि पार्टिशन को लेकर कोई फिल्म बनाई जाय। उनके रहते उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका।

पार्टिशन पर आएगी एक और फिल्म, श्रीदेवी-संजय दत्त फिर साथ साथ
पार्टिशन पर आएगी एक और फिल्म, श्रीदेवी-संजय दत्त फिर साथ साथ

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्री देवी और संजय दत्त ने एक साथ करीब 24 साल पहले फिल्म गुमराह में काम किया था और अब दर्शकों को ये जोड़ी फिर साथ वाली है, एक नई फिल्म के साथ।

श्रीदेवी ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि जल्द ही उनकी अगली बड़ी फिल्म की घोषणा भी होगी। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताया था लेकिन स्पष्ट है कि श्रीदेवी का इशारा इसी फिल्म की तरफ था, जिसके लिए संजय दत्त भी हां कर चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर बनाने जा रहे हैं और ख़बर है कि ये फिल्म पार्टिशन को लेकर होगी। पिछले दिनों ये भी ख़बर आई थी कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को मना लिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर सहित कुछ कलाकारों के नाम जुड़ने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:सरकार का सेंसर: मधुर की फिल्म में हुई ऐसी कांटछांट, जानिये विस्तार से

 

बताया जाता है कि करण जौहर के पिता यश जौहर की हमेशा से ही ये इच्छा थी कि पार्टिशन को लेकर कोई फिल्म बनाई जाय। उनके रहते उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका लेकिन करण ने उसे पूरा करने की ठान ली है।