विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त ने बॉडीगार्ड्स की बदसुलूक़ी के लिए मीडिया से मांगी माफ़ी

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 05:27 PM (IST)

भूमि संजय दत्त की कमबैक फ़िल्म है, जिसे उमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। बाप-बेटी की इस इमोशनल स्टोरी में अदिति राव हैदरी उनकी बेटी के रोल में हैं।

संजय दत्त ने बॉडीगार्ड्स की बदसुलूक़ी के लिए मीडिया से मांगी माफ़ी
संजय दत्त ने बॉडीगार्ड्स की बदसुलूक़ी के लिए मीडिया से मांगी माफ़ी

मुंबई। आगरा में 'भूमि' की शूटिंग कर रहे संजय दत्त के बॉडीगार्ड्स ने कुछ मीडियापर्संस के साथ बदसुलूक़ी की है। मामले के तूल पकड़ने पर संजय दत्त ने इसके लिए मीडिया से माफ़ी मांगी है।

घटना गुरुवार की है। बताया जाता है कि संजय दत्त ताज महल से कुछ दूरी पर एक सीन फ़िल्मा रहे थे। भारी भीड़ जमा होने की वजह से वहां जाम लग गया, जिसे कवर करने कुछ मीडिया वाले पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान संजय के बॉडीगार्ड्स ने मीडिया के लोगों के साथ मारपीट की, जिसकी पुलिस में शिकायत की गई है। बताया जाता है कि संजय घटना के वक़्त वहां मौजूद थे, लेकिन हंगामा होने पर चले गए। बाद में संजय ने मीडियापर्संस से घटना के लिए माफ़ी मांगी। हालांकि शुक्रवार को संजय ने दावा किया कि घटना के वक़्त वो सेट पर नहीं थे। 

इसे भी पढ़ें- गुरमेहर विवाद में जावेद अख़्तर बैकफुट पर, सहवाग को बताया महान खिलाड़ी

IANS के मुताबिक़, संजय ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा- ''मैं घटना के वक़्त सेट पर मौजूद नहीं था। मेरा पैक-अप हो चुका था। अगर मैं वहां होता तो घटना नहीं होती। हमारी फ़िल्मों के ज़रिए शहर का भी प्रमोशन होता है, और अगर ऐसी घटनाएं होती हैं, तो ये हर किसी के लिए शर्म की बात है। अगर मैं होता तो मैं अपने प्यार और जादू की झप्पी से इसको निपटा देता। मैंने कल (गुरुवार) भी इस घटना के लिए मीडिया से माफ़ी मांगी थी।'' 

इसे भी पढ़ें- सेंसरशिप पर सोनम कपूर का डायरेक्ट अटैक, जानिए क्या कहा

बताते चलें कि इससे पहले भी फ़िल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी थी, क्योंकि वहां स्टार्स की झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो गए थी।भूमि संजय दत्त की कमबैक फ़िल्म है, जिसे उमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। बाप-बेटी की इस इमोशनल स्टोरी में अदिति राव हैदरी उनकी बेटी के रोल में हैं। फ़िल्म में शेखर सुमन भी एक रोल निभा रहे हैं। उमंग फ़िल्म को आगरा में रियल लोकेशंस पर शूट कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- इससे अच्छा पैसा तो टीवी में मिलता है, गोविंदा को तंगी के दौर में सुनने पड़ते थे ताने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।