विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल में बंद संजय दत्त बन गए हैं रेडियो जॉकी

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 27 Jul 2015 10:35 AM (IST)

1993 बम धमाकों के दौरान गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के दोषी संजय दत्त अब रेडियो जॉकी बन गए हैं और आरजे बनकर यहां के कैदियों का मनोरंजन कर रहे हैं। जी हां, खबर बिलकुल सच है। दरअसल यरवदा जेल के प्रशासन ने उन्हें जेल के रेडियो स्टेशन के लिए

News Article Hero Image

मुंबई। 1993 बम धमाकों के दौरान गैर-कानूनी रूप से हथियार रखने के दोषी संजय दत्त अब रेडियो जॉकी बन गए हैं और आरजे बनकर यहां के कैदियों का मनोरंजन कर रहे हैं।

सैफ ने कट्रीना के बारे में कुछ ऐसा कहा कि करीना गईं चौंक!

जी हां, खबर बिलकुल सच है। दरअसल यरवदा जेल के प्रशासन ने उन्हें जेल के रेडियो स्टेशन के लिए बतौर रेडियो जॉकी चुना है।

बेशक ये खबर सुनकर आपको संजय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' की याद आ गई होगी जिसमें उन्होंने रेडियो जॉकी का रोल किया था।

अब असल जिंदगी में भी उन्होंने आरजे का रोल अपना लिया है। जेल के अंदर रोजाना एक घंटे का शो चलता है जिसे संजय दत्त होस्ट करते हैं। इस प्रोग्राम का स्क्रिप्ट भी संजय दत्त ही बाकी कैदियों के साथ मिलकर तैयार करते हैं।

संजय रोज दोपहर में मुन्ना भाई स्टाइल में ही कैदियों से रूबरू होते हैं। इस शो में वो भक्ति गीत, मशहूर लोगों के इंटर्व्यू और कैदियों से जुड़े कानूनों की जानकारी देते हैं।

जेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये इन-हाउस रेडियो सिस्टम जेल में मैनेजमेंट को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

आपको बता दें कि 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है।

गृह मंत्री के बाद अब पीएम मोदी से 'बाहुबली' प्रभास