विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त की बायोपिक के लिए अभी इतना और इंतज़ार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 28 May 2017 01:26 PM (IST)

रणबीर कपूर इन दिनों पूरी तरह संजय दत्त के रंग में रंग चुके हैं। वो संजय दत्त की तरह चलते और बोलते भी हैं। हाल ही में उनकी संजय दत्त के यंग डेज़ के लुक वाली तस्वीर भी आई थी।

संजय दत्त की बायोपिक के लिए अभी इतना और इंतज़ार
संजय दत्त की बायोपिक के लिए अभी इतना और इंतज़ार

मुंबई। संजय दत्त के जीवन को बड़े परदे पर एक फिल्म के रूप में देखने के लिए उनके फैंस को अभी लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा क्योंकि ये अब इस साल नहीं आ पाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले संजय दत्त की बायोपिक को इस साल क्रिसमस के दौरान रिलीज़ किये जाने का प्लान था लेकिन राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अब अगले साल मार्च तक आएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का काम अभी काफी बाकी है इसलिए फिल्म का इस साल रिलीज़ होना मुश्किल है। संजय की इस बायोपिक में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में संजू की शुरुआती लाइफ से पुणे के येरवडा जेल से निकलने तक की कई सारी कहानियां होंगी जिसमें उनके संकट के दिनों और लव लाइफ का भी जिक्र होगा। फिल्म में सोनम कपूर , मनीषा कोइराला और परेश रावल सहित बड़े सितारे हैं।

यह भी पढ़ें:Exclusive:करण जौहर की बर्थडे पार्टी में संजू बाबा की गांधीगिरी 

रणबीर कपूर इन दिनों पूरी तरह संजय दत्त के रंग में रंग चुके हैं। वो संजय दत्त की तरह चलते और बोलते भी हैं। हाल ही में उनकी संजय दत्त के यंग डेज़ के लुक वाली तस्वीर भी आई थी।