विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:संजय दत्त की वापसी पर पहले दिन दर्शकों ने दिये इतने करोड़, न्यूटन बेहतर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 24 Sep 2017 01:32 PM (IST)

न्यूटन ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 96 लाख रूपये का कलेक्शन किया है।

Box Office:संजय दत्त की वापसी पर पहले दिन दर्शकों ने दिये इतने करोड़, न्यूटन बेहतर
Box Office:संजय दत्त की वापसी पर पहले दिन दर्शकों ने दिये इतने करोड़, न्यूटन बेहतर

मुंबई। संजय दत्त ने बड़े परदे पर इस शुक्रवार को वापसी की लेकिन उनकी फिल्म भूमि की शुरुआत धीमी रही है जबकि राजकुमार राव की न्यूटन ने साधारण स्टार्ट लिया है।

ओमंग कुमार निर्देशित भूमि से संजय दत्त ने तीन साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है। फिल्म को पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दो करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। ये उम्मीद से कम, औसत शुरुआत है। पिता पुत्री के संबंधों पर बेस्ड भूमि, रेप हादसे का शिकार बेटी की कहानी है जिसमें संजय दत्त की बेटी की भूमिका अदिति राव हैदरी ने निभाई है। संजय दत्त को बड़े परदे पर देखने के लिए उत्सुकता ही इस फिल्म की यू एस पी मानी गई। करीब 30 करोड़ रूपये में बनी भूमि को वर्ल्ड वाइड 2000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई है। साल 2014 में संजय दत्त ने आमिर खान की पीके में छोटा रोल निभाया था। उसी साल आई रेंज़िल डीसिल्वा निर्देशित उनकी फिल्म ऊंगली ने पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर तीन करोड़ 60 लाख रूपये का बिज़नेस किया था। साल 2013 में रिलीज़ हुई पुलिसगिरी ने पहले दिन तीन करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफ़िस पर हसीना का छूटा पसीना, बहुत बुरी शुरुआत

 

उधर ऑस्कर्स के फॉरेन फिल्मस सेक्शन के लिए इंडिया की तरफ से भेजी गई ऑफिशियल एंट्री यानि न्यूटन ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 96 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया पर व्यंग्य करती राजकुमार राव की न्यूटन को पहले  ही दुनिया में जमकर तारीफ़ें और सम्मान मिल चुके हैं और माना जा रहा है कि ये फिल्म धीरे धीरे बढ़त लेगी।