विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के बाद संजय दत्‍त ने भी छोड़ी 'शुद्धि'!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 13 Jun 2015 09:58 AM (IST)

अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने करण जौहर की फिल्‍म 'शुद्धि' को छोड़ा था। अब सलमान के खास दोस्‍त संजय दत्‍त ने भी 'शुद्धि' करने से इंकार कर दिया है़। सूत्रों की मानें तो संजय दत्‍त इस फिल्‍म में नेगेटिव रोल निभाने वाले थे।

News Article Hero Image

मुंबई। अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' को छोड़ा था। अब सलमान के खास दोस्त संजय दत्त ने भी 'शुद्धि' में काम करने से इंकार कर दिया है़। सूत्रों की मानें तो संजय दत्त इस फिल्म में नेगेटिव रोल निभाने वाले थे।

अक्षय कुमार ने खुलेआम करण जौहर का उड़ाया मजाक

संजय दत्त दिसंबर में जेल से छूटने वाले हैं। इसके बाद संजय तुरंत फिल्मों की शूटिंग में जुट जाएंगे। एक अंग्रेजी न्यूजपेपर में छपि खबर के मुताबिक, संजय दत्त जेल से बाहर आने के बाद तुरंत किसी फिल्म में नेगेटिव रोल नहीं करना चाहते। वह जेल से निकलने के बाद 'ओएमजी: ओह माई गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला की नई फिल्म में हीरो का रोल करेंगे।'

नीरजा भनोट की मां बनीं शबाना आजमी का फर्स्ट लुक आया सामने

दरअसल, संजय दत्त नहीं चाहते कि जेल से निकालने के बाद दर्शकों की नजरों में उनकी छवि एक बुरे इंसान की बने। हालांकि करण जौहर ने इन बातों को अफवाह बताया है। करण का कहना है, 'फिल्म 'शुद्धि' में जो नकारात्मक किरदार है, वो अब तक का बेस्ट नेगेटिव रोल होगा। जहां तक संजय दत्त की बात है, तो हमने उन्हें कभी 'शुद्धि' में नेगेटिव रोल ऑफर ही नहीं किया था। हमने अभी तक इस किरदार के लिए किसी को फाइनल नहीं किया है।'

आमिर खान को जैकी चैन से मिला चाइनीज गिफ्ट

गौरतलब है कि संजय दत्त 1993 मुंबई ब्लास्ट मामले में जेल में 42 महीनों के लिए बंद हैं। संजय की पत्नी मान्यता ने बताया है कि वह दिसंबर तक जेल से छूट जाएंगे।