विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इसलिए मीडिया से दूर रहना चाह रहे हैं संजय दत्त

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 23 Sep 2015 09:01 PM (IST)

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों एक महीने की परोल पर जेल से बाहर हैं। इस दौरान वह कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय मीडिया से दूर रहें।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों एक महीने की परोल पर जेल से बाहर हैं। इस दौरान वह कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय मीडिया से दूर रहें।

दंगल की शूटिंग में महावीर पहलवान को साथ रख रहे आमिर

27 अगस्त को पुणे की येरवडा जेल से संजय दत्त बाहर निकले थे। लेकिन वह मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। दो सालों के कारावास में संजय दत्त पांच बार जेल से जमानत पर बाहर आ चुके हैं। कई बार इस मुद्दे पर उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा है।

देखिए, रणबीर-दीपिका की 'तमाशा' का ट्रेलर हुआ रिलीज

सूत्र ने बताया, 'संजय ने जून में जमानत के लिए आवेदन दिया था। उनकी बेटी की खराब तबीयत का हवाला दिया था। वह चाहते थे कि हर कीमत पर मीडिया से दूरी बनाकर रखें। कारण कि लोग सवाल उठा रहे थे कि संजय दत्त को उनके स्टेटस और रुतबे का फायदा मिल रहा है।'

पवित्र शब्द को सेलेना गोमेज ने ये कहां गुदवा लिया!

करीबी ने कहा, 'संजय नहीं चाहते हैं कि मीडिया उन पर ध्यान दें। वो चाहते हैं कि अभी ज्यादा से ज्यादा वक्त परिवार के साथ बिताएं। विशेषकर बच्चों के साथ। वह कई बार घर गए, क्योंकि यही जरूरी भी था। दत्त से बातचीत नहीं हो सकी है।