विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त ने बताया कब रिलीज होगी 'मुन्नाभाई 3'

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 30 Jul 2016 05:10 PM (IST)

संजय दत्त ने अपने 57वें बर्थडे पर बताया,'बहुप्रतिक्षित 'मुन्नाभाई' सीरीज की अगली फिल्म 2018 में रिलीज हो जाएगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। संजय दत्त की सुपरडुपर हिट फिल्म 'मुन्नाभाई' सीरीज के बननें का जब से जिक्र हुआ है, तब से उनके प्रशंसकों में ये जाननें की बेताबी है कि इस फिल्म का काम कब शुरु होगा और इसकी रिलीज कब होगी। तो अपने फैंस की इस जिग्यासा को शांत करने के लिए संजय ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया।

मां बननें के बाद कौरोल ने शेयर की बेटे के साथ अपनी ये पहली फोटो

अपने 57वें बर्थडे पर उन्होंने मीडिया से बताया,'बहुप्रतिक्षित 'मुन्नाभाई' सीरीज की अगली फिल्म 2018 में रिलीज हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा,' 'मैं नवंबर में विधु विनोद चोपड़ा के साथ फिल्म 'मार्को' शुरू करने वाला हूं। उसके बाद महेश मांजरेकर की फिल्म की बारी आएगी। इसका नाम 'दे धक्का' है और भी कुछ फिल्में हैं जिन पर काम शुरु करना है।'

अपनी बायोपिक के बारे में उन्होंने बताया 'मैं इसमें काम नहीं कर रहा हूं। मुझे लगता है यह फरवरी में शुरू होगी। मैं खुद भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं इसलिए यह बात आपको चोपड़ा साहब और राजकुमार हिरानी से पूछना चाहिए।'

मेंटल डिसऑर्डर से जूझ चुके आमिर के भाई कर रहे इस फिल्म से वापसी

अपनी आने वाली फिल्म के लिए संजय काफी मेहनत कर रहे हैं। वो जिम में घंटों बिता रहे हैं। उन्होंने शराब पीना भी छोड़ दिया है और बेहद स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रहे हैं। जैसा की उन्होंने इस इंटरव्यू के दौरान बताया।