विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोलमाल अगेन के सेट्स पर इस सुपरस्टार का सरप्राइज विज़िट, देखिये तस्वीर

By ShikhasEdited By:
Updated: Sat, 01 Apr 2017 11:15 AM (IST)

जी हां, एक सुपरस्टार ने दिया है इस टीम को सरप्राइज! और यह कोई और नहीं बल्कि, आपके....

गोलमाल अगेन के सेट्स पर इस सुपरस्टार का सरप्राइज विज़िट, देखिये तस्वीर
गोलमाल अगेन के सेट्स पर इस सुपरस्टार का सरप्राइज विज़िट, देखिये तस्वीर

मुंबई। गोलमाल अगेन की लम्बी कास्ट इन दिनों जमकर अपनी फ़िल्म की शूटिंग कर रही है। और आए दिन ये फ़िल्म हैडलाइन्स बटोर रही है, कभी स्टार कास्ट का एक सतह मस्ती करना तो कभी सेट्स की ऑफ-लाइन हंसी-मज़ाक! एक बार फिर इसकी शूटिंग से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बर सामने आई है और यह ख़बर है एक सुपरस्टार से जुड़ी है। 

जी हां, एक सुपरस्टार ने दिया है इस टीम को सरप्राइज! और यह कोई और नहीं बल्कि, आपके संजू बाबा यानी की संजय दत्त हैं। कल यश राज फिल्म्स स्टूडियो में गोलमाल की पूरी टीम शूट कर रही थी और संजय ने किया यहां सरप्राइज विज़िट।

इसे भी पढ़ें- जब हाथी, घोड़ा और बाबा पहुंचे बैंक, देखिये बैंकचोर का फर्स्ट लुक

गोलमाल अगेन की बात की जाए तो इस फ़िल्म में नई कास्ट के तौर पर शामिल हैं परिणीति चोपड़ा और तब्बू। इसके अलावा पुरानी कास्ट अजय देवगन, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी हैं। देखिये संजय दत्त के साथ गोलमाल अगेन कास्ट की यह प्यारी तस्वीर-