विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भूमि' में संजय दत्त की इस 'बेटी' का आमिर ख़ान से ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 10:29 AM (IST)

हिंदी सिनेमा में वो पहली बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'दिल्ली 6' में नज़र आयीं। इस फ़िल्म में अदिति ...और पढ़ें

'भूमि' में संजय दत्त की इस 'बेटी' का आमिर ख़ान से ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप
'भूमि' में संजय दत्त की इस 'बेटी' का आमिर ख़ान से ये कनेक्शन नहीं जानते होंगे आप

मुंबई। संजय दत्त 'भूमि' से पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फ़िल्म एक पिता और उसकी बेटी के बीच रिश्ते की कहानी है। अदिति राव हैदरी संजय दत्त की बेटी के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इस फ़िल्म को उमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस रिपोर्ट में जानिए अदिति के बारे में कुछ ख़ास बातें।

लगभग 10 साल के फ़िल्मी करियर में अदिति ने तरह-तरह के किरदार निभाये हैं। अदिति ने अपना करियर साउथ सिनेमा की फ़िल्मों से शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: क्यों देखी जाए हसीना पारकर, 5 वजहें बता रहे हैं डायरेक्टर अपूर्व लखिया

हिंदी सिनेमा में वो पहली बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'दिल्ली 6' में नज़र आयीं। इस फ़िल्म में अदिति ने रमा बुआ का किरदार निभाया था, जो काफ़ी मशहूर हुआ।

2011 की फ़िल्म 'रॉकस्टार' में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। 2013 की फ़िल्म 'मर्डर 3' ने अदिति का ऑनस्क्रीन इमेज मेकओवर किया। इस थ्रिलर फ़िल्म में अदिति का सेंसुअस अवतार सामने आया। इरोटिक थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में अदिति ने इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।

यह भी पढ़ें: मार्च क्लोज़िंग से पहले होगी अजय-इलियानी की रेड, हिसाब सही रखना

2015 में अदिति 'गुड्डू रंगीला' में फ़ीमेल लीड रोल में दिखीं। इस फ़िल्म में उन्हें अमित साध के अपोज़िट कास्ट किया गया था। 2016 की फ़िल्म 'वज़ीर' में अदिति ने फ़रहान अख़्तर की पत्नी का किरदार प्ले किया। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' में अदिति राव हैदरी अलाउद्दीन खिलजी की बेगम के किरदार में दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली एमी अवॉर्ड शो की महफ़िल, एक बात फ़ैंस को लगी बुरी

खिलजी का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक इंटरव्यू में अदिति ने खुलासा किया कि रणवीर उनके पहले हीरो हैं। संघर्ष के दिनों में दोनों ने एक प्रोजेक्ट किया था, इसलिए उनके साथ वो काफ़ी कंफर्टेबल हैं। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि अदिति रॉयल फ़ैमिलीज़ से ताल्लुक रखती हैं।

 

वो हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री रहे अकबर हैदरी की ग्रेट ग्रैंडडॉटर हैं। असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की अदिति ग्रैंड नीस हैं। आमिर ख़ान की दूसरी पत्नी किरण राव अदिति की कज़िन लगती हैं। यानि आमिर, रिश्ते में अदिति के जीजा जी लगते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।