विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: इस सुपरस्टार ने ठुकराई थी 'काबिल'... वजह जानकर आंखें खुली रह जाएंगी!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 01:57 PM (IST)

एक्ट्रेस के चुनाव को लेकर भी संजय ने स्पष्ट किया कि वो केवल दो ए-लिस्टर एक्ट्रेसेज के पास गए थे, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय गुप्ता की फ़िल्म काबिल में रितिक रोशन लीड रोल निभा रहे हैं और उनका किरदार नेत्रहीन है। मगर, इस फ़िल्म के लिए रितिक संजय की पहली पसंद नहीं थे। संजय ने इस राज़ से पर्दा उठाते हुए ये भी खुलासा किया, कि उस सुपरस्टार ने काबिल क्यों ठुकराई।

संजय गुप्ता डायरेक्टिड फ़िल्म काबिल को राकेश रोशन ने प्रोड्यूस किया है और फ़िल्म काफी अर्से से रईस से क्लैश को लेकर ख़बरों में हैं। इस बारे में संजय का कहना है कि दोनों फ़िल्मों में मेहनत हुई है। उम्मीद है कि दोनों फ़िल्में अच्छी कमाई करेंगी। बातचीत के दौरान संजय ने फ़िल्म की कास्टिंग से जुड़े एक दिलचस्प राज़ से पर्दा उठाया। संजय बताते हैं कि जब वह यह फ़िल्म एकता कपूर के साथ बनाने वाले थे, उस वक़्त उन्होंने एक ए-लिस्टर हीरो से बात की थी। उन्हें स्क्रिप्ट काफी पसंद भी आई थी, लेकिन उन्होंने एक आपत्ति थी।

इसे भी पढ़ें- फ़िल्मों का नहीं, ईगो क्लैश! काबिल और रईस की टक्कर पर बोले राकेश रोशन

संजय ने एक्टर का नाम लिए बिना कहा कि स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद उन्हें एकता का फोन आया। वो स्टार चाहते थे कि फ़िल्म के इंटरवल में किरदार की आंखें आ जायें। संजय ने फिर यह बदलाव करने से मना कर दिया था। लिहाज़ा उनके साथ बात नहीं बन सकी। इसके बाद उन्होंने रितिक को कहानी सुनाई, जो डुग्गू को काफी पसंद आई।

इसे भी पढ़ें- अपने बाप से सीखो...सरेआम बेटी सोनम से क्यों बोले अनिल कपूर!

एक्ट्रेस के चुनाव को लेकर भी संजय ने स्पष्ट किया कि वो केवल दो ए-लिस्टर एक्ट्रेसेज के पास गए थे, जिनमें एक थीं राधिका आप्टे, लेकिन उन्हें डेट्स की प्रॉब्लम थी, इसलिए वो इससे नहीं जुड़ पायीं। उनके अलावा वो केवल एक और ऐक्ट्रेस के पास गए थे, लेकिन बात नहीं बन पायी थी। यामि गौतम को लेकर वो निश्चिंत थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।