विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ की शूटिंग के बाद पहली बार दिखीं सारा अली ख़ान, सुशांत संग कृति सनोन भी साथ

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 18 Oct 2017 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 22 Oct 2017 08:02 AM (IST)

एकता कपूर की इस पार्टी में सारा, सुशांत और कृति के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। लेकिन, सबसे ध्यान सारा की उपस्तिथि ने खींचा।

केदारनाथ की शूटिंग के बाद पहली बार दिखीं सारा अली ख़ान, सुशांत संग कृति सनोन भी साथ
केदारनाथ की शूटिंग के बाद पहली बार दिखीं सारा अली ख़ान, सुशांत संग कृति सनोन भी साथ

मुंबई। बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार बेटियों में से एक सारा अली ख़ान 'केदारनाथ' फ़िल्म से अपना बॉलीवुड सफर शुरू कर रही हैं। सैफ अली ख़ान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की यह स्टार डॉटर पर्दे पर आने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

हाल ही में डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने केदारनाथ में 'केदारनाथ' फ़िल्म की शूटिंग पूरी होने की बात हम सबसे शेयर की थी। उसके बाद से किसी भी सार्वजनिक जगह पर फ़िल्म की अभिनेत्री सारा अली ख़ान नज़र नहीं आयी थीं। लेकिन, मंगलवार को सारा कैमरे में क़ैद हो ही गयीं।

यह भी पढ़ें:  अभिनेत्री रागिनी खन्ना ने दिव्यांग छात्राओं के साथ मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें

दरअसल, सारा अली ख़ान पहुंची थीं एकता कपूर के घर कृष्णा। जहां दिवाली के मौके पर एक ज़बरदस्त पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी पहुंचे थे। सारा भी अपने चिरपरिचित अंदाज़ में इस पार्टी में मौजूद थीं।

सारा इस मौके पर इस ब्लैक ऑउटफिट में काफी जंच रही थीं। पहले की तुलना में अब सारा कहीं ज़्यादा कॉन्फिडेंट नज़र आती हैं।

गौरतलब है कि 'केदारनाथ' फ़िल्म में सारा अली ख़ान के हीरो हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। सुशांत भी एकता कपूर के घर हुई इस पार्टी में पहुंचे थे। बता दें कि सुशांत ने अपने कैरियर की शुरुआत एकता कपूर के साथ छोटे पर्दे से ही की थी।

इसी पार्टी में अभिनेत्री कृति सनोन भी मौजूद थीं। दुनिया जानती है कि सुशांत और कृति बेहद करीबी दोस्त हैं। 

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान समेत आपके इन फेवरेट स्टार्स की दीवाली पार्टी शुरू, देखें तस्वीरें

 

एकता कपूर की इस पार्टी में सारा, सुशांत और कृति के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। लेकिन, सबसे ध्यान सारा की उपस्तिथि ने खींचा।  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।