विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेब सीरीज़ 'अब की बारी विपिन बिहारी' से जुड़ी सारिका, निभा रहीं ये किरदार

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 11:04 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 06 Jul 2017 12:22 PM (GMT+05:30)

सारिका, संजय की फ़िल्म क्लब 60 में काम कर चुकी हैं। इस वेब सीरीज़ की टैगलाइन, Dreams have no expiry date, है।

वेब सीरीज़ 'अब की बारी विपिन बिहारी' से जुड़ी सारिका, निभा रहीं ये किरदार
वेब सीरीज़ 'अब की बारी विपिन बिहारी' से जुड़ी सारिका, निभा रहीं ये किरदार

मुंबई। वेटरन एक्टर सारिका फ़िल्म इंडस्ट्री में नई पारी शुरू कर रही हैं। वेब सीरीज़ अब की बारी विपिन बिहारी को सारिका ने बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्वाइन किया है। 

इस वेब सीरीज़ में विनय पाठक लीड रोल निभा रहे हैं, जबकि इसे संजय त्रिपाठी डायरेक्ट कर रहे हैं। संजय ने एक स्टेटमेंट में बताया कि उन्होंने सारिका को एक किरदार के लिए एप्रोच किया था और बातचीत के दौरान उन्हें लगा कि क्रिएटिव कॉलेबोरेशन के लिए भी सारिका उपयुक्त रहेंगी। सारिका, संजय की फ़िल्म क्लब 60 में काम कर चुकी हैं। इस वेब सीरीज़ की टैगलाइन, Dreams have no expiry date, है। 

यह भी पढ़ें: इन एक्ट्रेसेज़ ने किया है बाप और बेटे संग रोमांस, देखें तस्वीरें

सीरीज़ की शूटिंग इसी हफ़्ते शुरू हो जाएगी। विनय पाठक वैसे तो फ़िल्मों में नज़र आते रहते हैं, मगर खोसला का घोसला और भेजा फ़्राई जैसी फ़िल्मों में उनके काम को ख़ास तौर पर सराहा गया है। वेब सीरीज़ में विनय का किरदार बैंक कर्मचारी का है, जो एक्टर बनना चाहता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।