विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्या के पति से डरे इमरान, किस सीन के बारे में साधी चुप्पी

By Edited By:
Updated: Fri, 31 May 2013 03:00 PM (IST)

बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी को सीरियल किसर कहा जाता है। बॉलीवुड के इस किसर ब्वाय ने यह ठान ली है कि वह अब विद्या और अपने किस सीन के बारे में चुप्पी स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी को सीरियल किसर कहा जाता है। बॉलीवुड के इस किसर ब्वाय ने यह ठान ली है कि वह अब विद्या और अपने किस सीन के बारे में चुप्पी साधेंगे।

इमरान हाशमी ने यह फैसला किया है वह फिल्म घनचक्कर में विद्या के साथ किए किस सीन के बारे में कोई बातचीत नहीं करना चाहते क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं विद्या के पति सिद्धार्थ राय कपूर जो कि यूटीवी के हेड भी हैं, तो इमरान उनसे पंगा नहीं लेना चाहते।

पढ़े: शादी के बाद भी नहीं आता विद्या को ये काम

इमरान ने कहा कि सिद्धार्थ यूटीवी प्रोडेक्शन हाउस के हेड हैं, इसी के बैनर तले यह फिल्म बनी है। अगर मुझे उनके साथ आगे भी काम करना है, तो मुझे फिल्म में किस के बारे में सवाल से बचना होगा।

क्लिक करके जानिए, क्यों उतारी विद्या ने इमरान के लिए साड़ी

गौरतलब है विद्या बालन इस फिल्म में एक पंजाबी महिला का किरदार निभा रही हैं। विद्या ने कहा मैंने पंजाबी बोलने के लिए ट्रेनिंग ली थी। मैंने सबसे पहले गाली सीखी ये सबसे आसान तरीका है किसी भी भाषा को सीखने के लिए।

पढे़: क्या है विद्या का मर्दो के लिए खास गिफ्ट

डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म घनचक्कर में विद्या और इमरान लीड रोल में हैं। यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर