विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आशिक बनाया आपने' की हीरोइन को अब देख रह जाएंगे दंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 30 Jun 2016 01:27 PM (IST)

'आशिक बनाया आपने' की तनुश्री दत्‍ता तो आपको याद होंगी? उस वक्‍त वो कितनी स्लिम और हॉट दिखती थीं, मगर अब वो ऐसी दिखने लगी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बॉलीवुड में ऐसी कई हीरोइनें आईं, जो अपनी एक-दो फिल्मों से दर्शकों का दिल चुराने में कामयाब रहीं। मगर जल्द ही फिल्मी पर्दे से गायब भी हो गईं। इनमें तनुश्री दत्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने 2005 में बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी और आते ही दर्शकों के दिल पर छा गई थीं।

देखिए, बार्सिलोना में करण सिंह ग्रोवर संग बिपाशा बसु की मस्ती भरे पल

हालांकि तनुश्री लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, मगर उनकी बहन इशिता दत्ता के इंस्टाग्राम तस्वीरों से यह पता चला है कि अब वो कैसी दिखने लगी हैं। वाकई में तनुश्री अब काफी बदल गई हैं।

तनुश्री अपने मम्मी-पापा और बहन के साथ

जहां पहले स्लिम एंड हॉट दिखती थीं, अब वहीं मोटी हो गई हैं और शायद आंखों पर चश्मा चढ़ चुका है, क्योंकि ज्यादातर तस्वीरों में वो चश्मे में नजर आई हैं। मगर एक चीज नहीं बदली है और वो है उनकी मासूस मुस्कान, जो अब भी उनके चेहरे पर पहले जैसी ही कायम है। हां, चेहरे पर मैच्युरिटी जरूर दिखने लगी है।

पैरेंट्स डे पर पोस्ट की गई फैमिली फोटो

आपको बता दें कि तनुश्री को बॉलीवुड में आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'रामा : द सेवियर' देखा गया था। उन्होंने 'चॉकलेट : डीप डार्क सीक्रेट्स', 'ढोल' और 'गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हाेंने 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा , मगर जल्द ही इस इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया।

मां के साथ तनुश्री और इशिता

वैसे इतने सालों में उन्होंने अब तक शादी नहीं की। तनुश्री अब भी कुंवारी हैं। आपको यह भी बता दें कि तनुश्री की बहन इशिता भी मॉडल एंड एक्ट्रेस हैं। वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'दृश्यम' में दिखी थीं और दर्शकों को पसंद भी आई थीं।

इशिता और उनकी फ्रेंड्स के साथ तनुश्री