विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रमोशन्स ऐसे भी... अनुष्का शर्मा के जूतों पर भी पहुंच गई शशि

By ShikhasEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 07:11 AM (IST)

कभी अपने फिल्लौरी किरदार शशि को पहुंचा देती है चांद पर तो कभी रणबीर कपूर के टॉवल डांस का भी ...और पढ़ें

प्रमोशन्स ऐसे भी... अनुष्का शर्मा के जूतों पर भी पहुंच गई शशि
प्रमोशन्स ऐसे भी... अनुष्का शर्मा के जूतों पर भी पहुंच गई शशि

मुंबई। अनुष्का शर्मा इनदिनों जमकर अपनी आने वाली फिल्म फिल्लौरी के प्रमोशन्स में लगी हुईं हैं। और प्रमोशन्स के तरीके भी इन्होंने गज़ब के अपनाए है। कभी अपने फिल्लौरी किरदार शशि को पहुंचा देती है चांद पर तो कभी रणबीर कपूर के टॉवल डांस का भी उड़ाती है मज़ाक! और तो और अब शशि अनुष्का शर्मा के जूतों पर भी पहुंच गई है।

बिल्कुल हट कर एक बार फिर अनुष्का ने अपनी प्रमोशनल स्ट्रैटर्जी से किया है हमें इम्प्रेस। अनुष्का ने पर्सनलाइज़्ड जूते पहने जिसपर अनुष्का के किरदार शशि का चेहरा बना हुआ है, पीछे बड़े अक्षरों में फिल्लौरी लिखा हुआ है। गोल्डन और सिल्वर रंग के यह शूज़ अनुष्का बड़े मज़े से फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Exclusive: जब रियल लाइफ में सूरज को लगा कहीं आस-पास भूतनी तो नहीं

अनुष्का ने ना की मीडिया के सामने इसे फ्लॉन्ट किया बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस स्पेशल जूते से जुड़े कई वीडियोज़ और तस्वीरें पोस्ट की जिसे देख कर आप भी कहेंगे, वाह, प्रमोशन्स ऐसे भी! फिल्म फिल्लौरी की बात की जाए तो इस फिल्म में अनुष्का के साथ दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा भी है। अंशाई लाल द्वारा डायरेक्ट हुई यह फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।