विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: इस एक शब्द ने रितिक रोशन को इतना बड़ा बना दिया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 08 Apr 2017 04:32 PM (IST)

रितिक हाल में कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। सुजैन से तलाक के बाद भी वो अक्सर उनके साथ नज़र आते हैं और कंगना रनौत के साथ जुड़ा उनका विवाद तो जग जाहिर है।

Exclusive: इस एक शब्द ने रितिक रोशन को इतना बड़ा बना दिया
Exclusive: इस एक शब्द ने रितिक रोशन को इतना बड़ा बना दिया

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रितिक रोशन अपनी ज़िंदगी में Serendipity शब्द को सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं और उनका मानना है कि आज वो जो कुछ भी हैं इसी शब्द की वजह से हैं जिसका हिंदी में मतलब नसीब होता है।

मुंबई में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में आये रितिक ने Serendipity शब्द का मेरे जीवन में बहुत महत्व है। Serendipity का मतलब happy chance होता है। "इस शब्द ने मेरे जीवन में कई तरह से प्रभाव डाला है। मेरे जीवन में जो भी अच्छा हुआ है उसका एक ही कारण है Serendipity . जब मैं एक्टिंग कर रहा था तब वो सब नसीब का खेल था। मेरे ख्याल से यह शब्द पूरी दुनिया चलाता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है।" रितिक ने बताया कि, 'इससे दुखद कुछ भी नहीं है कि आपका कनेक्शन किसी से जुड़ते जुड़ते रह गया।' रितिक रोशन ने यह भी कहा कि कोई भी प्रोडक्ट एंडोर्स करते समय वो दो चीजों का ख्याल रखते हैं । पहला इसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा और दूसरा इस प्रोडक्ट के पीछे कौन हैं और उनकी नीयत व विज़न क्या है।

यह भी पढ़ें:Exclusive : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पार्टी मना कर जश्न नहीं मनायेगी Pink टीम, वजह है खास 

रितिक हाल में कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। सुजैन से तलाक के बाद भी वो अक्सर उनके साथ नज़र आते हैं और कंगना रनौत के साथ जुड़ा उनका विवाद तो जग जाहिर है।