विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों की टीचर बनी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई ये अभिनेत्री

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 07 Nov 2014 11:10 AM (IST)

सोचिए! सैक्स रैकेट जैसे आरोप लगने के बाद कोई इंसान कैसे खुद को दुनिया की नज़रों से बचाने के अपने आप को कैद कर लेगा। क्या इस तरह के आरोप के बाद लोगों का सामना करने की हिम्मत किसी में होगी? लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद

News Article Hero Image

मुंबई। सोचिए! सेक्स रैकेट चलाने जैसा घिनौना आरोप लगने के बाद किसी लड़की में लोगों का सामना करने की हिम्मत किसी में होगी?

लेकिन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद ने अपने ऊपर लगे देह व्यापार के आरोपों को अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने दिया। करीब दो महीने पहले उन्हें सेक्स रैकेट के आरोप में गिरफ्तार करके रिमांड होम में भेज दिया गया था। रिमांड होम में रहते हुए उन्होंने इंसाफ मिलने या रिहा होने का इंतजार करने की बजाय बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया।

श्वेता ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा, 'मैंने रिमांड होम के बच्चों को पढ़ाने का फैसला किया। वहां कंपाउंड के अंदर ही हिन्दी, अंग्रेजी और संगीत का एक स्कूल है। मैंने अपने आप से कहा कि श्वेता मर चुकी है। वो एक स्कूल टीचर की उस भूमिका में कहीं खो गई है, जिसे वो निभा रही है। इस भूमिका को निभाओ और अच्छा प्रदर्शन करो।'

अभिनेत्री को रिमांड होम से रिहा कर दिया गया और अब वो अपनी मां के साथ रह रही हैं। श्वेता ने कहा कि वो अपना एक्टिंग करियर जारी रखेंगी और उस खराब घटना को अपने जीवन को प्रभावित नहीं करने देंगी।

पढ़ेंः खतरे में है सेक्स रैकेट में पकड़ी गई इस अभिनेत्री की जान?

पढ़ेंः देह व्यापार में फंसी इस अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द