विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये 'सेक्स टेप' देख पाएंगे भारतीय!

By Edited By:
Updated: Tue, 26 Aug 2014 10:17 AM (IST)

अमेरिकी एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'सेक्स टेप' को अब भारतीय दर्शक भी दे पाएंगे। पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को अश्लील सीन्स की वजह से

News Article Hero Image

मुंबई। अमेरिकी एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'सेक्स टेप' को अब भारतीय दर्शक भी दे पाएंगे। पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को अश्लील सीन्स की वजह से सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था, लेकिन अब कुछ आपत्तिजनक सीन्स को काटकर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

खबर है कि यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो जाएगी। नंदिनी सरदेसाई के नेतृत्व में सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी कुछ सीन्स को डिलीट करने के बाद इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट देने के लिए राजी हो गई। नंदिनी सरदेसाई ने बताया, 'फिल्म में टाइटल आने से पहले कई नग्नता वाले आपत्तिजनक सीन थे, जो निश्चित तौर पर सही नहीं थे। हमने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स को ये सीन्स काटने के लिए कहा था।'

अमेरिका में केमरन डियाज स्टारर यह फिल्म जुलाई में ही रिलीज हो गई थी। लेकिन भारत में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी ना मिलने के चलते यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी।

पढ़ें: इस एक शब्‍द की वजह से सेंसर बोर्ड ने दीपिका पादुकोण की फिल्‍म का पूरा सीन काट दिया

क्लिक करके देखें, कैसे ऊप्‍स मोमेंट की शिकार हुई आलिया भट्ट