विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्त की नानी...शबाना आज़मी ! जानिए क्या है ये माज़रा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 26 Dec 2016 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 26 Dec 2016 03:56 PM (IST)

शबाना आज़मी और नंदिता दास की बॉन्डिग जबरदस्त रही है। दीपा मेहता की फायर में दोनों ने साथ काम किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन रोल कर चुकी शबाना आज़मी अब जल्द ही नानी बनने जा रही हैं। वो भी संजय दत्त की। ऐसा होगा नंदिता दास के कारण , जिनकी फिल्म में शबाना को नर्गिस की माँ के किरदार के लिए साइन किया गया है।

ये ख़बर पहले ही दी जा चुकी है कि नंदिता दास इन दिनों 40 और 50 के दशक के विवादित और चर्चित साहित्यकार सदाअत हसन मंटो के जीवन पर एक फिल्म बना रही हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मंटो की भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में जद्दनबाई के रोल के लिए नंदिता ने शबाना आज़मी का चुनाव किया है। जद्दनबाई , मशहूर एक्ट्रेस नर्गिस की माँ यानि संजय दत्त की नानी थीं। उन्हें हिंदी सिनेमा का पहला फीमेल म्यूज़िक डिरेक्टर माना जाता था। जद्दनबाई की आवाज़ बेहद ही मधुर थी और उन्होंने कई फिल्मों में सिंगिंग भी की।

रणवीर सिंह की ' बारात ' में अभी दो साल का इंतज़ार !

साल 1892 में पंजाब में जन्मी जद्दनबाई ने इलाहबाद में जीवन गुज़ारा। उन्होंने भइया साहब गणपत और उस्ताद मोईनुद्दीन खान से संगीत की तालीम ली। उन्होंने कोलंबिया ग्रामोफोन कंपनी के लिए रिकॉर्डिंग की और 1933 में आई फिल्म गोपीचंद में माँ का रोल भी किया। दो साल बाद आई ' तलाश - ए - हक़ में संगीत दे कर वो पहली महिला संगीतकार भी बन गईं। इसी फिल्म में नर्गिस ने चाइल्ड एक्टर की भूमिका निभाई थी। मंटो , जद्दनबाई को काफी करीबी से जानते थे और नंदिता दास के मुताबिक मंटो ने जद्दनबाई पर लिखा भी था। शबाना आज़मी भी इस रोल को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं लेकिन उन्हें इस बात की भी चिंता है कि नंदिता ने उन्हें इस फिल्म में गाना गाने की जिम्मेदारी दी है।

किसी के सपनों में आएंगे रणबीर कपूर , थोड़ी देर के लिए !

शबाना आज़मी और नंदिता दास की बॉन्डिग जबरदस्त रही है। दीपा मेहता की फायर में दोनों ने साथ काम किया था जिसको लेकर देश भर में खूब हंगामा किया गया था। बाद में दोनों को फिल्म ' वाटर ' में कॉस्ट किया गया जिसके लिए उन्होंने सिर भी मुंडवा दिए थे लेकिन बनारस में कुछ संगठनों ने फिल्म की कहानी का विरोध करते हुए शूटिंग नहीं होने दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।