विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शादी में ज़रूर आना' आज ये फ़िल्म देखने से पहले जानें शादी को लेकर क्या है राजकुमार राव की राय

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 09:02 AM (IST)

राजकुमार राव ने कहा कि वो बहुत ही इमोशनल हैं और किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं।

'शादी में ज़रूर आना' आज ये फ़िल्म देखने से पहले जानें शादी को लेकर क्या है राजकुमार राव की राय
'शादी में ज़रूर आना' आज ये फ़िल्म देखने से पहले जानें शादी को लेकर क्या है राजकुमार राव की राय

हीरेंद्र झा, मुंबई। हाल के दिनों में राजकुमार राव का नाम एक ऐसे अभिनेता के रूप में उभर कर आया है,  जिनका क़द बहुत ही तेज़ी से बढ़ा है। पिछले दिनों ही उनकी फ़िल्म 'न्यूटन' भारत की तरफ से ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में भेजने के लिए आधिकारिक रूप से चुन ली गयी है। अब उनकी नयी फ़िल्म 'शादी में ज़रूर आना' प्रदर्शन के लिए तैयार है!

अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजकुमार राव जागरण डॉट कॉम के दफ्तर पहुंचे और तमाम मुद्दों पर खुल कर अपनी बात रखी। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है 'शादी में ज़रूर आना' फ़िल्म की कहानी किसी शादी के इर्द-गिर्द ही बुनी गयी है। तो शादी से जुड़े कुछ सवालों पर आइये जानते हैं राजकुमार की प्रतिक्रिया! 

यह भी पढ़ें: अगर 'Cook' भी होता तो मैं एक अच्छा 'Cook' होता, जानें पंकज त्रिपाठी के ये 5 दिलचस्प जवाब

जब हमने पुछा कि वो लव मैरेज या अरेंज मैरेज में से किसको सपोर्ट करते हैं? तो उन्होंने बिना किसी देरी के तुरंत ही लव मैरेज कहा। हालांकि, उनका अभी दूर-दूर तक शादी का कोई इरादा नहीं है। 

बहरहाल, आजकल समाज में शादियां बहुत टूट रही हैं और बॉलीवुड में भी डिवोर्स की घटनाएं बढ़ी हैं? तो इन टूटते रिश्तों के जवाब पर राजकुमार कहते हैं कि इसमें गलत क्या है? जब दो लोगों में ट्यूनिंग नहीं हो पा रही हो तो रोज़-रोज़ के झगड़ों से बेहतर है अलग हो जाना। 

जब हमने 'शादी में ज़रूर आना' के हीरो राजकुमार राव से पूछा कि क्या उनके सपनों में भी कोई राजकुमारी आती रही है? तो इसके जवाब में उन्होंने बताया कि एक दौर होता है..हम सबकी ज़िंदगी के कुछ किस्से होते हैं! गौरतलब है कि वो अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ लंबे समय से लिव इन में रह रहे हैं! 

 

आपको बता दें कि राजकुमार राव ने एफटीआईआई, पुणे से एक साल की पढ़ाई भी की है। आप जानते हैं कि हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर एफटीटीआई के चेयरपर्सन भी बने हैं! तो जब हमने राजकुमार राव से पूछा कि एक स्टूडेंट के नाते वो एफटीआईआई के सुधार के लिए अनुपम खेर से क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि अनुपम खेर पहले ही कह चुके हैं कि वो छात्रों के साथ मिलकर काम करेंगे और वो भी उनसे यही आशा रखते हैं।

चलते-चलते हमने उनसे उनके कुछ वीकनेस और स्ट्रेंथ के बारे में भी पूछा। अपनी वीकनेस बताते हुए राजकुमार राव ने कहा कि वो बहुत ही इमोशनल हैं और किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल वो कोशिश कर रहे हैं कि थोड़े प्रेक्टिकल हो सकें! अपनी स्ट्रेंथ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो हार नहीं मानते! कभी भी गिव अप नहीं करते! 

यह भी पढ़ें: 'इत्तेफाक' की स्क्रीनिंग में बीते दौर से लेकर आज के स्टार्स संग लगा स्टार डॉटर्स तक का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

बता दें कि 'शादी में ज़रूर आना'  फ़िल्म 10 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। रत्ना सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री कृति खरबंदा लीड रोल में हैं! 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।