विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होने वाला है बड़ा धमाका, शाहरुख और कंगना पहली बार करने जा रहे हैं साथ काम!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 23 Aug 2016 07:33 PM (IST)

दोनों उम्दा कलाकारों का एक फिल्म में आना दर्शकों के लिए सच में किसी बड़े धमाके से कम नहीं होगा।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बॉलीवुड किंग और क्वीन एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। जी हां, ठीक सुना आपने, सफल फिल्में देने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म में शाहरुख खान और कंगना रनोट को साथ में लेने का प्लान बना रहे हैं। अगर बात बनती है तो ये दोनों कलाकार पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई दे सकते हैं।

तस्वीरें : बेटी आदिरा के साथ कैमरे में कैद हुईं रानी मुखर्जी, पर हो गईं नाराज

हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा और दोनोंं कलाकारों के फिल्म में रोल क्या होंगे? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। फिलहाल तो भंसाली अपनी आने वाली पीरियड फिल्म 'पद्मावती' में व्यस्त हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर बन रही यह फिल्म मई तक पूरी होने की उम्मीद है। उसके बाद ही भंसाली अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

एक साथ सोते कैमरे में कैद हुईं आलिया, कट्रीना और परिणीति, देखें

उल्लेखनीय है कि कंगना रनोट जहां बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं, वहीं शाहरुख खान तो बरसों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अब ऐसे में दोनों उम्दा कलाकारों का एक फिल्म में आना दर्शकों के लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं होगा।