विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख़ ने इस अंदाज़ में दिलजीत से की 'रईस' देखने की अपील

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 26 Jan 2017 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 11:59 AM (IST)

किंग ख़ान ने पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ से अपने दोस्तों के साथ पंजाब में फ़िल्म देखने की गुज़ारिश ...और पढ़ें

शाह रूख़ ने इस अंदाज़ में दिलजीत से की 'रईस' देखने की अपील
शाह रूख़ ने इस अंदाज़ में दिलजीत से की 'रईस' देखने की अपील

मुंबई। शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म रईस सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है, लेकिन इसके प्रमोशन के लिए शाह रूख़ अभी भी जुटे हुए हैं और सेलेब्रटीज़ से फ़िल्म देखने की अपील कर रहे हैं।

किंग ख़ान ने पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ से अपने दोस्तों के साथ पंजाब में फ़िल्म देखने की गुज़ारिश की है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक दिलचस्प रास्ता निकाला है। बातों के बाज़ीगर शाह रूख़ ने पहले गाते हुए वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ शाह रूख़ ने लिखा है- ''माफ़ी चाहूंगा पाजी, लेकिन आपको बताना चाहता था कि आपसे कितना प्यार करता हूं। प्लीज़, पंजाब में दोस्तों के साथ रईस देखने जाइए।''

इसे भी पढ़ें- अपनी फ़िल्मों में तापसी पन्नू को क्यों रिपीट कर रहे हैं डायरेक्टर्स

शाह रूख़ के इस ट्वीट पर दिलजीत दोसांझ के जवाब से लगता है कि वो गदगद हो गए हैं और मज़ेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि बहुत प्यार और सत्कार सर। हम ट्रालियां भरकर फ़िल्म देखने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 10 में हुआ चौंकाने वाला मिडनाइट इविक्शन, जानिए कौन हुआ बेघर

आपको बता दें कि शाह रूख़ दिलजीत की फ़िल्म मुख़्यियार चड्ढा के प्रमोशन से जुड़ चुके हैं। उस वक़्त शाह रूख़ अपनी फ़िल्म दिलवाले को प्रमोट कर रहे थे। रईस के प्रमोशन के लिए शाह रूख़ ने ट्रेन यात्रा भी की थी। राहुल ढोलकिया डायरेक्टिड फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान फ़ीमेल लीड रोल में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।