यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फीमेल फैंस से शाह रूख खान की ये डिमांड सुनकर हैरान रह जाएंगे
एम्सटर्डम से पहले शाह रूख फिल्म का प्राग शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं।

मुंबई। शाह रूख खान को किंग ऑफ रोमांस ऐसे ही नहीं कहा जाता। साधारण बातों को भी वो इस ढंग से पेश करते हैं, कि रोमांस का अहसास उसमें खुद-ब-खुद शामिल हो जाता है।
शाह रूख इस समय एम्सटर्डम में इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग कर रहे हैं, जहां रात में भी शूटिंग चल रही है। एम्सटर्डम की रातें सर्द होती हैं। लिहाजा शाह रूख ने अपने फैंस से दिलचस्प गुजारिश की है। शाह रूख ने ट्वीट किया है- ''एम्सटर्डम की सर्द रात में शूट। गर्म रहने के लिए लड़कियां मुझे हग भेजें। लड़के लेदर जैकेट कूरियर कर सकते हैं।''
किसी की सहानुभूति नहीं, मेहनत से काम चाहिए: श्वेता बसु प्रसाद
शाह रूख की ये डिमांड पूरी होगी ये तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन ह्यूमर में लिपटा उनका रोमांटिक अंदाज फैंस को जरूर पसंद आएगा। एम्सटर्डम से पहले शाह रूख फिल्म का प्राग शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल निभा रही हैं।Cold nite shoot in Amsterdam. Girls send me a hug for warmth. Boys courier me a pure leather jacket. pic.twitter.com/uzbcL4BycJ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 22, 2016

