विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: ऐसे होगी ट्यूबलाइट में शाहरुख़ खान की Entry

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 26 May 2017 10:48 AM (IST)

कबीर ने भले ही कैमियो किरदार रखा हो, मगर फिल्म में शाहरुख़ के एंट्री की ख़बर दबा ली थी।

Exclusive: ऐसे होगी ट्यूबलाइट में शाहरुख़ खान की Entry
Exclusive: ऐसे होगी ट्यूबलाइट में शाहरुख़ खान की Entry

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख़ खान कैमियो करने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद कबीर खान ने कर दी थी लेकिन अब तक इस पर राज़ बना हुआ ही था कि फिल्म में शाहरुख़ किस तरह एंट्री लेने वाले हैं। जागरण डॉट कॉम ने 22 तारीख को इसके बारे में आपको बता दिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख़ फिल्म में एक जादूगर का किरदार निभाएंगे। बताया जा रहा है कि एक सीन में सलमान का किरदार एक मंच पर अपने पॉवर का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा और उसी वक़्त शाहरुख़ उनकी मदद करने के लिए एक धमाकेदार एंट्री करेंगे। सलमान शाहरुख के फैन्स के लिए इससे बड़ी खुशखबरी क्या होगी कि वे ईद के मौके पर इस अंदाज़ में दोनों दोस्तों को एक साथ देखेंगे। वैसे शाहरुख़ खान के किरदार को लेकर कबीर खान से पहले भी पूछा गया था कि क्या वो जादूगर बनने जा रहे हैं तो इस पर कबीर ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब जितनी जानकारी मिल रही है, शाहरुख़ का छोटा सा ही किरदार कहानी को आगे बढ़ाने वाला है और दर्शक इसे दिलचस्पी से देखेंगे। चूंकि लंबे अरसे के बाद दोनों सुपरस्टार्स किसी फिल्म के मंच पर नजर आने वाले हैं। जाहिर है, कबीर ने भले ही कैमियो किरदार रखा हो, मगर फिल्म में शाहरुख़ के एंट्री की ख़बर दबा ली थी।

यह भी पढ़ें: वाकई दबंग सलमान ख़ान का अपना अलग ही है स्टाइल, अब उनके टी शर्ट पर भी देखिये ट्यूबलाइट, देखें तस्वीरें

सलमान की यह फिल्म ईद पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का एक गाना हाल ही में जारी किया गया है और दर्शकों को यह सॉन्ग बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि सलमान के साथ-साथ इस फिल्म के निर्माण में मां सलमा खान का भी नाम जुड़ा हुआ है।