विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने रोहित को दिया खास तोहफा

By Edited By:
Updated: Sun, 17 Mar 2013 02:49 PM (IST)

शाहरुख खान सिर्फ नाम के ही किंग खान नहीं हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों को महंगे उपहार देते रहते हैं। शाहरुख ने अभी हाल में रोहित शेट्टी को उनके जन्मदिन प ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान सिर्फ नाम के ही किंग खान नहीं हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों को महंगे उपहार देते रहते हैं। शाहरुख ने अभी हाल में रोहित शेट्टी को उनके जन्मदिन पर एक महंगी कार उपहार में दी है।

रोहित की आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में मुख्य भूमिका निभाने वाले शाहरुख ने उन्हें हार्डी कार गिफ्ट की है। इतना ही नहीं शाहरुख ने उनके 40वें जन्मदिन पर एक सरप्राइज पार्टी का भी आयोजन किया था। होटल वाई में गुपचुप तरीके से आयोजित की गई इस पार्टी में रोहित के घरवालों को भी आमंत्रित किया गया था। जन्मदिन की इस पार्टी में क्रू मेम्बर्स के अलावा चेन्नई एक्सप्रेस की हीरोइन दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर