विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ को जन्मदिन पर मिला ये अनोखा सरप्राइज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 02 Nov 2017 09:55 AM (IST)

अब फराह खान ने किंग खान के अलीबाग वाले रिसोर्ट से तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें करन जौहर , ...और पढ़ें

शाहरुख़ को जन्मदिन पर मिला ये अनोखा सरप्राइज़
शाहरुख़ को जन्मदिन पर मिला ये अनोखा सरप्राइज़

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान 2 नवंबर को 52 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं । खास बात यह है कि हर साल की तरह वह आज भी जन्मदिन के एक दिन पहले अपना पूरा वक़्त अपने बच्चों और परिवार के साथ अलीबाग वाले घर में बीता रहे हैं । जन्मदिन के दिन वह अपने फैन्स से मिलने मन्नत से बाहर तो आयेंगे ही, साथ ही मीडिया से भी मुलाकात करेंगे लेकिन एक ख़ास ख़बर यह है कि शाहरुख़ खान को उनके जन्मदिन पर उनके बेटे अबराम ने एक सरप्राइज़ दिया है ।

जी हां, ख़बर है कि अबराम ने आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे पापा को सेट पर पहुंच कर चौंका दिया । सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि शाहरुख़ दो दिनों तक शूटिंग नहीं कर रहे हैं. इसलिए सेट पर उनका जन्मदिन पहले ही मना लिया गया. और इसी मौके पर उन्हें यह बात पता ही नहीं थी कि सेट पर अबराम मौजूद थे । उन्होंने अचानक से पहुंच कर उन्हें चौंकाया दिया। सूत्रों के अनुसार शाहरुख़ महबूब में शूटिंग कर रहे थे । अबराम के अलावा वहां सुहाना को भी बाहर निकलते देखा गया । यही नहीं अब फराह खान ने किंग खान के अलीबाग वाले रिसोर्ट से तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें करन जौहर , अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कटरीना कैफ और गौरी खान नजर आ रही हैं ।

यह भी पढ़ें:शाहरुख़ खान कुछ दिन पहले फैमिली के साथ गए थे अलीबाग, साथ थीं स्टारडॉटर्स

 

फराह ने इन्स्टाग्राम पर लिखा है कि आल सेट पर बर्थ डे बॉय ...एक्टर्स स्टार्टस फॉर पोजिंग । इससे साफ़ जाहिर है कि सभी की मस्ती शुरू हो चुकी है और शाहरुख़ भी खूब एन्जॉय करने जा रहे हैं ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।