विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: शाह रूख़ के साथ माहिरा ऐसे कर रही हैं 'रईस' का प्रमोशन, देखें तस्वीर

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Wed, 07 Dec 2016 12:43 PM (IST)

'डियर ज़िंदगी' के बाद शाह रूख़ ख़ान अब अपनी अगली फ़िल्म 'रईस' की रिलीज़ के लिए कमर कस रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'रईस' में शाह रूख़ ख़ान की लीडिंग लेडी माहिरा ख़ान हैं। फ़िल्म के प्रमोशंस से माहिरा भले ही अभी दूर हैं, लेकिन किंग ख़ान ने कुछ दिन पहले उनका इंट्रोडक्शन लोगों से करवा दिया है, मगर इसका पता किसी को नहीं चल सका।

डियर ज़िंदगी के बाद शाह रूख़ ख़ान अब अपनी अगली फ़िल्म रईस की रिलीज़ के लिए कमर कस रहे हैं। अगले साल की मोस्ट अवेटिड फ़िल्मों में शुमार में रईस का ऑफिशियल प्रमोशन शाह रूख़ आज ट्रेलर रिलीज़ के साथ कर रहे हैं। पिछले दिनों किंग ख़ान ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो एक टीशर्ट पहने हुए दिख रहे थे। इस टी-शर्ट पर लिखा था- बैटरी नहीं बोलने का। इस लाइन को पढ़कर इतना तो अंदाज़ा सबने लगा लिया था कि इसका रईस से कोई कनेक्शन है, लेकिन इसका मतलब समझ में नहीं आया था।

इसे भी पढ़ें- किंग ख़ान ने जारी किया रईस का पोस्टर, लो जी आ गए शाह रूख़

दरअसल, ये लाइन माहिरा के एक डायलॉग का हिस्सा है, जो उन्होंने रईस में बोला है। इसका खुलासा अब हुआ है। यानि माहिरा भले ही फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अभी तक किंग ख़ान के साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी प्रेजेंस का अहसास शाह रूख़ ने करवा दिया है।