यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नए साल में शाह रूख़ बनने चले बावर्ची... रेस्टॉरेंट खोलने की प्लानिंग?
उनका कहना है कि उनके खानदान में काफी लोग रेस्टॉरेंट के बिजनेस में रहे हैं तो उन्हें लगता है कि अगर वह कुकिंग सीखेंगे तो वे इसमें काफी अच्छा कर पाएंगे।

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाह रुख़ ख़ान को दौड़ना पसंद है, मगर साथ ही साथ उन्हें सीखना भी पसंद हैं। इन दिनों उनके दिमाग में एक नया फितूर यह सवार हुआ है कि वह कुक बनना चाहते हैं।
जी हां, हाल ही में आपने शाह रुख़ को एक विज्ञापन में शेफ बने देखा है। दरअसल, शाह रुख़ के चेहरे पर जो चमक नज़र आ रही है, वह यूं ही नहीं थी, वो वाकई नए व्यंजन बनाना सीखना चाहते हैं। ख़बर है कि उन्होंने इसके लिए अपने घर मन्नत में एक नया किचन बनवाया है, उन्होंने इस किचन एरिया को इस तरह तैयार करवाया है कि वो इटेलियन फ़ूड बनाना सीखें। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की यह इच्छा जाहिर की है। उनका यह भी कहना है कि उनके खानदान में काफी लोग रेस्टॉरेंट के बिजनेस में रहे हैं तो उन्हें लगता है कि अगर वह कुकिंग सीखेंगे तो वे इसमें काफी अच्छा कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- दंगल ने 10 दिन में कर ली इतनी कमाई कि टूट गए कई रिकॉर्ड
शाह रुख़ ने यह भी कहा है कि उनकी चाहत है कि ना सिर्फ़ कुकिंग सीखें, बल्कि घर में आये अपने मेहमानों को वह खुद पकाकर परोसे भीं। इस महीने 25 तारीख़ को उनकी फ़िल्म 'रईस' रिलीज़ होने वाली है।

