यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोते वक्त भी की जाती है शाह रूख खान की हेयर स्टाइलिंग, देखें तस्वीर!
पंक रॉक फेस्टिवल और यूटोपिया के जरिए कहीं शाह रूख फिल्म के अगले शेड्यूल को लेकर कोई हिंट तो नहीं देना चाह रहे हैं।

मुंबई। वैसे तो तीनों खानों को बॉलीवुड में सुपर स्टार्स माना जाता है, लेकिन इनमें भी सबसे बड़े सुपर स्टार शाह रूख खान हैं क्योंकि सोते हुए अपने बालों का ख्याल कोई सुपर स्टार ही रख सकता है।
शाह रूख आजकल इम्तियाज अली की फिल्म द रिंग की शूटिंग पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में कर रहे हैं। इस फिल्म में शाह रूख के साथ अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल में हैं। बताया जाता है कि किंग खान फिल्म में एक इंटरनेशनल गाइड के रोल में हैं, जो गुजराती गर्ल अनुष्का को यूरोप की सैर करवाता है। शाह रूख इस शूटिंग के अपडेट्स देने के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ तस्वीरें भी शेयर करते हैं, जिनसे पता चलता है कि वो कितना एंजॉय कर रहे हैं। किंग खान ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जो सोकर उठने के फौरन बाद ली गई है। तस्वीर में उनके बाल खड़े दिख रहे हैं। वैसे शाह रूख का ये हेयर स्टाइल उनके सुपर हीरो करेक्टर जी.वन के हेयर स्टाइल से काफी मिलता है।
सैनिकों पर अपने कमेंट के लिए ओम पुरी ने मांगी माफी और चाहते हैं ये सजा
इस तस्वीर पर शाह रूख ने जो कैप्शन लिखा है वो बेहद मजेदार है। किंग खान ने लिखा है- ''मैं ऐसा ही स्टार हूं। यहां तक कि सोते हुए मेरा तकिया मेरे बालों को स्टाइल कर देता है जिससे मैं जागते ही पंक रॉक फेस्ट के लिए तैयार रहूं। यहां से सीधे यूटोपिया।''
अमिताभ बच्चन ने कर दी है भारी गल्ती, फीका ना पड़ जाए पिंक की कामयाबी का जश्न
वैसे पंक रॉक फेस्टिवल और यूटोपिया का जिक्र करके शाह रूख कहीं फिल्म के अगले शेड्यूल को लेकर कोई हिंट तो नहीं देना चाह रहे हैं क्योंकि इशारों-इशारों में बड़ी बात कह जाना उनकी पुराना अदा है। खैर इन तस्वीरों से इतना तो जाहिर है कि अनुष्का शर्मा की कंपनी किंग खान खूब एंजॉय कर रहे हैं।I am such a Star!Even in sleep my pillow styles my hair so I wake up ready for the punk rock fest.From here 2 Utopia pic.twitter.com/TWhTfIYwah
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 4, 2016

