विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए फराह की बर्थ डे पार्टी में नहीं आए शाहरुख...

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 10 Jan 2015 12:09 PM (IST)

हाल ही में कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने अपने 50वें जन्मदिन पर पार्टी रखी थी जिसमें इंडस्ट्री से उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे। पार्टी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, कट्रीना कैफ, सोनम कपूर से लेकिर रणबीर कपूर, करण जौहर जैसे कई सेलेब्स पहुंचे। इस दिन फराह के

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने अपने 50वें जन्मदिन पर पार्टी रखी थी जिसमें इंडस्ट्री से उनके कई करीबी दोस्त शामिल हुए थे। पार्टी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, कट्रीना कैफ, सोनम कपूर से लेकिर रणवीर सिंह और करण जौहर जैसे कई सेलेब्स पहुंचे। इस दिन फराह के कजन फरहान अख्तर का भी जन्मदिन था और वो भी अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। लेकिन फराह के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान कहीं नजर नहीं आए। हालांकि शाहरुख की पत्नी गौरी खान जरूर पार्टी में पहुंची। शाहरुख के अपने दोस्त की पार्टी में न होने से काफी अफवाहें उड़ने लगी।

फराह खान की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सितारे

लेकिन अब शाहरुख ने खुद सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्वीट कर उनके पार्टी में न होने के कारण का खुलासा किया। उन्होंने पोस्ट किया, 'काम की वजह से मैं फराह और फरहान के जन्मदिन में शामिल नहीं हो पाया। खुदा, भाई-बहन को हमेशा सर्वश्रेष्ठ दे।'

रितिक रोशन ने ठुकरा दी थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' की शूटिंग के चलते फराह के खास दिन पर उनके साथ नहीं आ पाए। खबर है कि वो दिल्ली में देर रात शूटिंग कर रहे थे।

(साभार नई दुनिया)

संजय दत्त की फरलो खारिज, तुरंत सरेंडर का आदेश