विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख़ ने ख़ुद रिवील कर दी 'जब हैरी मेट सेजल' की ये ख़ास Information

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Wed, 14 Jun 2017 11:39 AM (IST)

पता नहीं, किंग ख़ान ने इसे फ्लो में रिवील किया है या फिर हो गई हैं इनसे कोई भूल!

शाह रुख़ ने ख़ुद रिवील कर दी 'जब हैरी मेट सेजल' की ये ख़ास Information
शाह रुख़ ने ख़ुद रिवील कर दी 'जब हैरी मेट सेजल' की ये ख़ास Information

मुंबई। लम्बे इंतज़ार के बाद शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फ़िल्म का टायटल सामने आया- 'जब हैरी मेट सेजल' और पोस्टर के साथ इस टायटल के सामने आने पर लोगों के दिल में इसका उत्साह और ज्यादा बढ़ गया। जब तक ट्रेलर नहीं आता तब तक हर कोई अपनी फ़िल्म के बारे में चीजें रिवील नहीं करता मगर, SRK तो किंग हैं उन्होंने ख़ुद फ़िल्म से जुड़ी कुछ ख़ास इनफार्मेशन को रिवील कर दी है।

पता नहीं, किंग ख़ान ने इसे फ्लो में रिवील किया है या फिर हो गई हैं इनसे कोई भूल! आपको बता दें कि कुछ समय पहले शाह रुख़ अपने फैन्स से ट्वीटर पर लाइव चैट कर रहे थे, जो कि उनका फ़ेवरेट सेशन है। और इस दौरान SRK को 'जब हैरी मेट सेजल' से जुड़े कई सवाल पूछे और उन्होंने बड़े ही बिंदास तरीक़े से उनका जवाब भी दिया। ये हैं वो बाते जो शाह रुख़ ने इस चैट सेशन में रिवील की है- 

यह भी पढ़ें: सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में शाहरुख़ 65वें, फिर भी सलमान और अक्षय को पीछे छोड़ा 

1. जब हैरी मेट सेजल में 10 से ज्यादा गाने हैं!

2. गानों के टायटल भी किये रिवील

3. दिलजीत दोसांझ ने दी है गानों में अपनी आवाज़

हालांकि, SRK ने अपने पहले ट्वीट में हमे थोड़ा सा कन्फ्यूज़ कर दिया है। जब उनसे इस फ़िल्म के गानों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "इसे 'रहनुमा' भी कहते हैं।" जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस फ़िल्म का नाम पहले रहनुमा ही होने वाला था। दूसरी बात, इस फ़िल्म में SRK एक टूरिस्ट गाइड का किरदार निभा रहे हैं जिसका मतलब भी रहनुमा ही होता है। इमितियाज़ अली द्वारा डायरेक्टेड 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज़ होगी।