विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ खान ने बता दी अपने बेटे आर्यन के हीरो बनने की हकीकत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 17 Jan 2017 03:14 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 04:54 PM (IST)

ये बात सौ टका कन्फर्म है क्योंकि खुलासा पापा शाहरुख़ खान ने किया है। पिछले कुछ समय से ये ख़बर ...और पढ़ें

शाहरुख़ खान ने बता दी अपने बेटे आर्यन के हीरो बनने की हकीकत
शाहरुख़ खान ने बता दी अपने बेटे आर्यन के हीरो बनने की हकीकत

मुंबई। शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन की बॉलीवुड इंट्री को लेकर हर कोई निगाहें लगाए हुए है। प्रोड्यूसर भी कतार में खड़ें है लेकिन अब सबके लिए एक मायूस करने वाली ख़बर है। आने वाले समय में आर्यन खान बॉलीवुड में हीरो बन कर एक्टिंग करने नहीं आ रहे हैं।

ये बात सौ टका कन्फर्म है क्योंकि खुलासा पापा शाहरुख़ खान ने किया है। पिछले कुछ समय से ये ख़बर आ रही थी कि करण जौहर आर्यन खान को लॉन्च करने जा रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख़ खान ने साफ़ साफ़ कहा है कि फिलहाल तो बेटे के हीरो बनने के दूर-दूर तक आसार नहीं हैं। शाहरुख़ ने कहा कि आर्यन अभी लॉन्च नहीं हो रहा। करण , मज़ाक में और सीरियसली कह रहा होगा। शाहरुख़ ने बताया कि आर्यन कभी कभी उनके शूटिंग सेट्स पर आता है। कुछ दिनों पहले भी आया था, बाप की एक्टिंग देखने या डायरेक्शन सीखने नहीं बल्कि लाइटिंग की जानकारी लेने। अपनी कॉलेज के फर्स्ट ईयर में वो लाइटिंग में स्पेशलाइजेशन कर रहा है।

ज़ायरा के समर्थन में उतरे आमिर खान , जारी किया ये भावुक कर देने वाला बयान

शाहरुख़ ने बताया बिना मुझसे पूछे कैमरामैन के साथ दो घंटे तक वहां सीखता रहा। वो प्रोड्यूसर बन कर या हीरो का बेटा बन कर भी नहीं आया था। मुझे लगता है पहले उसे ये सारी कलाएं सीख लेने देते हैं और फिर देखते हैं , एक्टिंग के लिए भी कोई प्यार दिल में पैदा होता है या नहीं। इंटरव्यू के दौरान शाहरुख़ खान ने ये भी बताया कि उनके परिवार में एक्टर बनने के लिए ग्रेजुएट होना सबसे ज़्यादा जरुरी है। पढाई नहीं तो एक्टिंग नहीं।

'कर्ज़' के बाद ऋषि कपूर का हो गया था ये मानसिक हाल !

शाहरुख़ ने कहा कि उन एक्टरों के लिए वो माफ़ी चाहते हैं जो ग्रेजुएट नहीं हैं लेकिन वो मानते हैं कि पढ़ाई आपको बहुत आगे ले जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।