विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख़ ने बताया, 'रईस' से क्यों नहीं काटे गए पाक एक्ट्रेस माहिरा के सीन!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2016 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 12:49 PM (IST)

फ़िल्म को लेकर लंबे समय से इस वजह से विवाद हो रहे थे, चूंकि इसमें शाह रुख़ के साथ माहिरा लीड किरदार निभा रही हैं।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान की प्रेजेंस को लेकर चाहे जितने विवाद हुए हों, लेकिन माहिरा का एक भी सीन फ़िल्म से नहीं हटाया गया है। ऐसा दावा ख़ुद फ़िल्ममेकर्स ने किया है।

शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म 'रईस' का ट्रेलर सात दिसंबर को रईस का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। फ़िल्म को लेकर लंबे समय से इस वजह से विवाद हो रहे थे, चूंकि इसमें शाह रुख़ के साथ माहिरा लीड किरदार निभा रही हैं। पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध का मुद्दा जिस वक़्त गर्माया हुआ था, उस समय रईस के भविष्य पर भी सवाल उठाए गए थे। फ़िल्म में माहिरा ख़ान के होने की वजह से माना जा रहा था कि इसकी रिलीज़ में दिक्कत आ सकती है। उस वक़्त ये ख़बरें आई थीं कि माहिरा का रिप्लेस किया जा रहा है या उनका रोल फ़िल्म में छोटा कर दिया गया है, लेकिन ट्रेलर रिलीज़ होने के साथ ये भी साफ़ हो गया कि माहिरा पूरे दमख़म के साथ रईस में मौजूद हैं। साथ ही फ़िल्म के निर्माता रितेश सिधवानी ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि फिल्म से माहिरा का कोई भी दृश्य नहीं हटाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- रईस के इस लॉकेट में ऐसा क्या है जो शाह रूख़ को कर देता है इमोशनल

इस बारे में शाह रुख़ ने कहा कि उन्होंने अपने 25 साल के करियर में कभी भी एडीटिंग रूम में जाकर किसी के दृश्य को कांट-छांट करने की कोशिश नहीं की है, क्योंकि वह इसे किसी कलाकार की तौहीन मानते हैं। शाह रुख़ ने अपनी बात से साफ़ किया कि माहिरा फ़िल्म की कहानी का अहम् हिस्सा हैं और वह फ़िल्म में पूरी तरह से हैं।

इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार की वजह से पूरा ना हो सका अर्नोल्ड का ये ख़्वाब

यह पूछने पर कि क्या वह प्रमोशन का हिस्सा बनेगीं? इस पर रितेश ने कहा कि अगर ज़रूरत होगी तो वह जरूर प्रमोशन में आएंगी, क्योंकि सरकार की तरफ से कोई भी नियम नहीं बनाया गया है कि उन्हें इंडिया का वीज़ा नहीं मिलेगा, तो ज़रूरत पड़ने पर वह ज़रूर प्रमोशन में दिखेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।