विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: अबराम के बर्थडे के लिए पापा शाह रुख़ ने जल्दी ख़त्म की शूटिंग

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 27 May 2017 08:42 PM (GMT+05:30)

भले ही शाह रुख़ को अपने जन्मदिन पर हमेशा काम करते रहना पसंद हो, लेकिन बेटे अबराम के इस ख़ास ...और पढ़ें

Exclusive: अबराम के बर्थडे के लिए पापा शाह रुख़ ने जल्दी ख़त्म की शूटिंग
Exclusive: अबराम के बर्थडे के लिए पापा शाह रुख़ ने जल्दी ख़त्म की शूटिंग

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाह रुख़ ख़ान इन दिनों मुंबई की फिल्मसिटी में आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वो अभी इस फिल्म को लेकर इतने उत्साहित हैं, कि अपना पूरा वक्त इसे ही दे रहे हैं, लेकिन बेटे अबराम के जन्मदिन पर पापा शाह रुख़ काम करते रहें, यह कैसे हो सकता है।

भले ही शाह रुख़ को अपने जन्मदिन पर हमेशा काम करते रहना पसंद हो, लेकिन बेटे अबराम के इस ख़ास दिन पर वह हाफ दिन की छुट्टी लेना नहीं भूले हैं। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किंग ख़ान ने इस बात को लेकर पहले ही आनंद की टीम को आगाह कर दिया था कि वह आज के दिन शूटिंग का शेडयूल इस तरीके़ से रखें, ताकि वह वक्त पर अबराम के पास पहुंच जायें। इसलिए उन्होंने आज की शूटिंग फटाफट निबटाई और खबरों के अनुसार लंच के बाद ही वह मन्नत चले गये।

यह भी पढ़ें: जब पार्टी में सैयां जी के सामने ब्रेकअप सांग पर ख़ूब नाचीं कटरीना कैफ़

ख़बर है कि पहले वह अपने पूरे परिवार वालों के साथ और फिर क़रीबी दोस्तों के साथ अबराम का जन्मदिन मनाने वाले हैं। हम भी पापा शाह रुख़ के साथ अबराम को हैप्पी वाला बर्थ डे कहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।