विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब आमने-सामने होंगे 'सुल्तान' और 'रईस' तो होगा टू मच फ़न!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:54 AM (IST)

शाह रुख़ इससे पहले भी अपनी फ़िल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए पिछली बार बिग बॉस का हिस्सा बने थे और उस एपिसोड को काफी टीआरपी भी मिली थी।

News Article Hero Image

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सलमान ख़ान और शाह रूख़ ख़ान के बीच दुश्मनी की दीवार क्या गिरी, दोनों फिर से करन-अर्जुन की तरह एक-दूसरे इंसेपरेबल हो गए हैं। साथ आने का कोई ना कोई मौक़ा ढूंढ ही लेते हैं। इस बार दोनों साथ आ रहे हैं बिग बॉस में, जिसमें शाह रूख़ अपनी फ़िल्म रईस को प्रमोट करने जाएंगे।

ख़बर है कि 20 जनवरी को शाह रुख़ 'रईस' का प्रोमोशन करने जा रहे हैं। एपिसोड का प्रसारण 21 जनवरी और 22 जनवरी को होगा। शाह रुख़ सलमान के इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। शाह रुख़ फ़िल्म के दो गानों पर परफॉर्म करने वाले हैं। ख़बर यह भी है कि दो एपिसोड की शूटिंग होगी। दोनों दोस्त एक बार फिर से बिना स्क्रिप्ट के मस्ती भरे अंदाज़ में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शाह रुख़ इससे पहले भी अपनी फ़िल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए पिछली बार बिग बॉस का हिस्सा बने थे और उस एपिसोड को काफी टीआरपी भी मिली थी, तो पूरी उम्मीद की जा सकती है कि इस बार भी खूब धमाल होने वाला है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस एपिसोड में सनी भी 'रईस' के लैला गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत आने के लिए विन डीज़ल को आख़िरकार दीपिका ने मना ही लिया

हाल ही स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में दोनों स्टार्स की जुगलबंदी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। अब एक बार फिर से दर्शकों को 'टू मच फ़न' देखने का मौका मिलने वाला है।