विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' इस मौके पर रिलीज होगी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2015 01:29 PM (IST)

बॉलीवुड की सबसे सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी फिल्‍म 'दिलवाले' में नजर आएगी, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। इस फिल्‍म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे सफल ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी फिल्म 'दिलवाले' में नजर आएगी, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है।

इस फिल्म में आलिया और फवाद के होंगे गरमा-गरम सीन!

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म 'दिलवाले' में नजर आएगी। शाहरुख-काजोल के दर्शक इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म 'दिलवाले' इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। गोवा राज्य फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में पहुंचे रोहित शेट्टी ने बताया कि वह इन दिनों 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म 'दिलवाले' को रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। शाहरुख-काजोल के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन और कीर्ति सनोन भी मुख्य किरदारों में हैं।

रोहित शेट्टी ने बताया कि 'दिलवाले' की शूटिंग पिछले महीने मुंबई में शुरू हुई थी। फिल्म की पचास प्रतिशत शूटिंग गोवा में होगी। इससे पहले रोहित अपनी फिल्मों 'गोलमाल' और 'सिंघम' की शूटिंग भी गोवा में कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, बताया अपनी सफलता का राज