यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहरुख खान के मन्नत बंगले से जुड़ा राज खुला
शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर रिलीज होने के साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि आखिर इस तरह की हरकत का मकसद क्या था और इसके पीछे किसका दिमाग था।

मुंबई। हाल ही में शाहरुख खान का मन्नत बंगला चर्चा में था। एक शख्स ने उनके बंगले की दीवारों पर पेंट से 'लव यू एसआरके' और 'सी यू 15th' लिख दिया था। इस पर शाहरुख खान ने हैरानी जताते हुए ट्वीट किया था कि क्या कोई एक दिन के लिए भी अपने घर को नहीं छोड़ सकता।
देखिए, शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर
खैर, शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का टीजर रिलीज होने के साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि आखिर इस तरह की हरकत का मकसद क्या था और इसके पीछे किसका दिमाग था। दरअसल, यह शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' के लिए सिर्फ एक यूनिक प्रमोशनल स्टंट था, जो 15 अगस्त, 2016 को रिलीज होगी।
करीना का नया आइटम नंबर इस फिल्म से किया गया है चोरी!
शाहरुख खान के मन्नत बंगले पर कई सारे मैसेज के साथ गौरव नाम से हस्ताक्षर भी किया गया था। इस घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था और मीडिया ने भी बड़े पैमाने पर इसे कवर किया था।

फिल्म 'फैन' की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'यह फिल्म के लिए एक यूनिक प्रमोशनल स्टंट था, क्योंकि कभी-कभी फैंस इस तरह की हरकतें करते हैं। शाहरुख खान फिल्म में गौरव नामक एक फैन का किरदार निभा रहे हैं औ यह सिर्फ एक झलक थी कि एक फैन कितना क्रेजी हो सकता है।
'बिग बॉस' में नजर आईं सपना का हुआ था गैंगरेप, पढ़े दर्द भरी दास्तां
दरअसल, इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है। एक सुपरस्टार है तो एक फैन। तो अब आपको पूरा माजरा समझ में आ गया होगा। आपको बता दें कि यह यशराज बैनर की फिल्म है, जिसके निर्देशक मनीष शर्मा हैं। शाहरुख खान ने ही टि्वटर पर इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

