विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख खान की लंच प्लेट में ये 'तीन दिल' वाली चीज क्या है?

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:22 AM (IST)

'द रिंग' में शाह रूख एक टूरिस्ट गाइड बने हैं, जिसे अनुष्का शर्मा से प्यार हो जाता है। अनुष्का का करेक्टर गुजराती है।

News Article Hero Image

मुंबई। शाह रूख खान आजकल ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो किसी को भी चौंका सकती हैं। कभी कोई महिला उनकी पीठ पर कूदती है, तो कभी वो खुद बच्चों की तरह रेलिंग पर स्लाइड करते दिखते हैं। अब शाह रूख की खाने की आदत भी बदल गई है। उनकी प्लेट में रखी इस डिश को देखकर आंखें खुली रह जाएंगी।

शाह रूख इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग कर रहे हैं। प्राग और एम्सटरडम के बाद उनका कारवां अब पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच चुका है, जहां अनुष्का के साथ वो अगला शेड्यूल शूट कर रहे हैं। शाह रूख ने सोशल मीडिया में स्टारफिश जैसी किसी डिश की फोटो शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सेट पर लंचब्रेक। आप ऐसी कोई चीज कैसे खा सकते हैं, जो इतनी डरावनी नजर आती हो और जिसके 3 दिल हों।

सड़क हादसे में जीनत अमान का बेटा जख्मी, सरकार से की ये मांग

किंग खान ने इस डिश का खुद लुत्फ उठाया या नहीं, ये तो वही जानें, पर इतना पक्का है कि ये उनके लिए आसान काम नहीं रहा होगा। 'द रिंग' में शाह रूख एक टूरिस्ट गाइड बने हैं, जिसे अनुष्का शर्मा से प्यार हो जाता है। अनुष्का का करेक्टर गुजराती है।