विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीच पर शर्टलेस दिखा शाहरुख का बेटा, कुछ और भी आया नजर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 18 Aug 2015 07:02 PM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्‍टार किड्स छाये हुए हैं। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, श्रीदेवी और अनुराग कश्‍यप की बेटियों खुशी और आलिया के साथ अपनी फोटो को लेकर काफी सुर्खियों में थे और अब शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन अपनी एक फोटो को

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार किड्स छाये हुए हैं। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, श्रीदेवी और अनुराग कश्यप की बेटियों खुशी और आलिया के साथ अपनी फोटो को लेकर काफी सुर्खियों में थे और अब शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन अपनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

क्या आपको पता है अक्षय-टि्वंकल की शादी से जुड़ी ये मजेदार बात?

वैसे आपने शाहरुख खान के जबरदस्त सिक्स पैक एब्स का दम तो देखा ही होगा, मगर लगता है अब उन्हें अपने घर में ही तगड़ा कॉम्पिटशन मिल रहा है। जी हां, यहां उनके बड़े बेटे आर्यन की ही बात कर रहे हैं। दरअसल, उनकी जो फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई है, उनमें वो एक बीच पर शर्टलेस नजर आ रहे हैं और जिस चीज पर सबसे ज्यादा लोगों की नजरें टिक रही हैं, वो उनका साफ तौर पर दिखने वाला सिक्स पैक एब्स है। आप खुद ही देख लीजिए।

आर्यन कुछ दिनों पहले अपने पिता शाहरुख के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आने को लेकर भी चर्चा में थे। उस वक्त वो लंदन में छुट्टियां मनाकर लौटे थे। बीच में यह भी खबर आई थी कि शाहरुख खान एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक बनाने की तैयारी में हैं, जिससे वो आर्यन को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। हो सकता हो आर्यन का सिक्स पैक एब्स बनाना भी इसी तैयारी का हिस्सा हो।

कपिल शर्मा ने शुरू की 'पप्पू नाचेगा' गाने की शूटिंग